ब्रेकिंग
बहुजन महापंचायत पर जीतन राम मांझी का यू-टर्न, 5 जुलाई का कार्यक्रम स्थगित करने की अपीलPM मोदी का मुखौटा पहनकर मोबाइल शॉप में चोरी, 5 लाख के स्मार्टफोन लेकर फरार हुआ शातिरBihar Education News: शिक्षा विभाग में बड़ा फेरबदल, 13 जिलों में नए DEO की पोस्टिंग, RDDE भी बदले गए, लिस्ट देखें....बिहार में PPP मॉडल पर बनेंगे 31 विश्वस्तरीय बस स्टैंड, एयरपोर्ट जैसी सुविधाएं और होटल-मॉल भी होंगेमुजफ्फरपुर में कार के अंदर हथियार लहराने का वीडियो वायरल, SSP ने दिए जांच के आदेश, सोना बेचकर लोहा खरीदने की बात कर रहा शख्सबहुजन महापंचायत पर जीतन राम मांझी का यू-टर्न, 5 जुलाई का कार्यक्रम स्थगित करने की अपीलPM मोदी का मुखौटा पहनकर मोबाइल शॉप में चोरी, 5 लाख के स्मार्टफोन लेकर फरार हुआ शातिरBihar Education News: शिक्षा विभाग में बड़ा फेरबदल, 13 जिलों में नए DEO की पोस्टिंग, RDDE भी बदले गए, लिस्ट देखें....बिहार में PPP मॉडल पर बनेंगे 31 विश्वस्तरीय बस स्टैंड, एयरपोर्ट जैसी सुविधाएं और होटल-मॉल भी होंगेमुजफ्फरपुर में कार के अंदर हथियार लहराने का वीडियो वायरल, SSP ने दिए जांच के आदेश, सोना बेचकर लोहा खरीदने की बात कर रहा शख्स

सहरसा के कुख्यात अपराधी को पुलिस ने दबोचा, सहयोगी को भी किया गिरफ्तार

SAHARSA: सहरसा पुलिस ने बड़ी सफलता हासिल की है। ईलाके के कुख्यात अपराधी को पुलिस ने दबोचा है। दबंग भू-माफिया कहरा निवासी संजय झा को उसके एक अन्य सहयोगी रमन यादव के साथ गिरफ्ता

सहरसा के कुख्यात अपराधी को पुलिस ने दबोचा, सहयोगी को भी किया गिरफ्तार
Jitendra Vidyarthi
3 मिनट

SAHARSA: सहरसा पुलिस ने बड़ी सफलता हासिल की है। ईलाके के कुख्यात अपराधी को पुलिस ने दबोचा है। दबंग भू-माफिया कहरा निवासी संजय झा को उसके एक अन्य सहयोगी रमन यादव के साथ गिरफ्तार किया गया है। दरअसल सदर थाना पुलिस और डीआईयू की टीम को कहरा स्थित निर्माणधीन शिव मंदिर में भू-माफिया संजय झा को उसके एक अन्य सहयोगी रमन यादव के हथियार के साथ होने की सूचना मिली थी। सदर एसडीपीओ आलोक कुमार ने इस बात की जानकारी दी। 


उन्होंने बताया कि गुप्त सूचना प्राप्त हुआ कि सदर थाना कांड संख्या 503/24 के प्राथमिक अभियुक्त संजय झा अपने निर्माणधीन शिव मंदिर के प्रांगण में अपने एक अन्य साथी के साथ हथियार लेकर बैठा है। सूचना पर सदर थाना के सब इंस्पेक्टर मनीष कुमार, तकनीकी शाखा के सहयोग से छापेमारी कर संजय झा एवं रमन यादव को गिरफ्तार किया गया। उन्होंने बताया कि गिरफ्तार संजय झा कुख्यात अपराधी और दबंग प्रवृति का भू-माफिया है। शहर के नरियार में बीते दिनों दहशत फैलाने के लिए खुलेआम फायरिंग भी किया था।


 हथियार के व्यापार में भी इनकी संलिप्तता की जानकारी मिली है। जिनके पास से एक देशी पिस्टल, छह जिंदा कारतूस, दो मोबाईल और एक मैगजीन बरामद किया गया है। एसडीपीओ ने बताया कि गिरफ्तार संजय झा दो मामले में वांछित थे। वहीं पूर्व से इनके ऊपर 17 अपराधिक मामले दर्ज हैं। उन्होंने बताया कि संजय झा पर रंगदारी, आर्म्स एक्ट, एससी एसटी एक्ट सहित अन्य धाराओं के तहत सदर थाना में कांड संख्या 120/04, 271/04, 538/06, 565/16, 408/17, 37/18, 296/18, 32/18, 1061/17, 165/19, 898/20, 236/22, 112/24, 503/24, महिला थाना में कांड संख्या 45/22, एससी एसटी थाना में कांड संख्या 04/22, 04/24 दर्ज है। एसडीपीओ ने बताया कि अन्य कांडो की जानकारी ली जा रही है। उन्होंने कहा कि आम लोगों के लिए भी यह खतरा बना हुआ था जिसे गिरफ्तार कर जेल भेज दिया गया है।

सहरसा के कुख्यात अपराधी को पुलिस ने दबोचा, सहयोगी को भी किया गिरफ्तार

रिपोर्टिंग
R

रिपोर्टर

RITESH HUNNY

FirstBihar संवाददाता