ब्रेकिंग
मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी को पिस्टल लहराकर जान से मारने की धमकी, सोशल मीडिया पर वीडियो वायरल, पुलिस ने दर्ज किया केसबिहार के सहकारिता मंत्री रामकृपाल यादव की तबीयत बिगड़ी, मेदांता में मिलने पहुंचे नीतीश कुमारभरत तिवारी एनकाउंटर के आरोपी DSP की पोस्टिंग पर मंत्री मदन सहनी नाराज, कहा..ये जख्मों को कुरेदने जैसाबांकीपुर उपचुनाव में उतरेंगे प्रशांत किशोर! 5 जुलाई को हो सकती है औपचारिक घोषणाडबल मर्डर केस में मां और उसके प्रेमी को फांसी की सजा, कोर्ट ने माना रेयर ऑफ द रेयरेस्ट मामलामुख्यमंत्री सम्राट चौधरी को पिस्टल लहराकर जान से मारने की धमकी, सोशल मीडिया पर वीडियो वायरल, पुलिस ने दर्ज किया केसबिहार के सहकारिता मंत्री रामकृपाल यादव की तबीयत बिगड़ी, मेदांता में मिलने पहुंचे नीतीश कुमारभरत तिवारी एनकाउंटर के आरोपी DSP की पोस्टिंग पर मंत्री मदन सहनी नाराज, कहा..ये जख्मों को कुरेदने जैसाबांकीपुर उपचुनाव में उतरेंगे प्रशांत किशोर! 5 जुलाई को हो सकती है औपचारिक घोषणाडबल मर्डर केस में मां और उसके प्रेमी को फांसी की सजा, कोर्ट ने माना रेयर ऑफ द रेयरेस्ट मामला

साध्वी प्रज्ञा को मिली संदिग्ध चिट्ठी, मोदी-शाह-डोभाल की फोटो पर बना है क्रॉस का निशान

DESK : भोपाल से बीजेपी की सांसद साध्वी प्रज्ञा सिंह ठाकुर को उर्दू में लिखी एक संदिग्ध चिट्ठी मिली है. चिट्ठी में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, गृहमंत्री अमित शाह, राष्ट्रीय सुरक

FirstBihar
Anamika
2 मिनट

DESK : भोपाल से बीजेपी की सांसद साध्वी प्रज्ञा सिंह ठाकुर को उर्दू में लिखी एक संदिग्ध चिट्ठी मिली है. चिट्ठी में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, गृहमंत्री अमित शाह, राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकार अजित डोभाल और प्रज्ञा ठाकुर के फोटो पर क्रॉस बना हुआ है. 

चिट्ठी के साथ ही पाउडर भी मिला है. जिसकी शिकायत प्रज्ञा सिंह ठाकुर ने पुलिस में की है. मामले की जानकारी मिलते ही पुलिस फॉरेंसिक टीम के साथ साध्वी प्रज्ञा के घर पहुंच मामले की जांच में जुट गई है. 

साध्वी प्रज्ञा को मिली संदिग्ध चिट्ठी, मोदी-शाह-डोभाल की फोटो पर बना है क्रॉस का निशान

बताया जाता है कि यह संदिग्ध पत्र साध्वी के स्टाफ को मिली थी, जिसके बाद उसने इसकी सूचना पुलिस को दी. पुलिस ने पत्र और पाउडर को जब्त कर जांच के लिए भेज दिया है. वहीं प्रज्ञा सिंह ठाकुर ने कहा कि ये किसी आतंकी का हो सकता है लेकिन मैं ऐसी घटनाओं से डरने वाली नहीं हूं. यह राष्ट्र के दुश्मनों की एक बड़ी साजिश है. इस मामले में धारा 326 और 507 के तहत मामला दर्ज कर लिया है.



टैग्स