ब्रेकिंग
बिहार में दर्दनाक हादसा: ब्रेक फेल होने से मजदूरों से भरी ट्रैक्टर-ट्रॉली तालाब में पलटी, 3 महिला मजदूरों की मौत, कई घायल‘सलवार उतारना, ब्रेस्ट दबाना और..., दुष्कर्म की कोशिश नहीं’: पटना हाई कोर्ट की टिप्पणी पर सुप्रीम कोर्ट सख्त; जानिए क्या कहाबिहार में रफ्तार का कहर: स्कूली वैन के नीचे फंसे 11 वर्षीय बच्चे को 2 किलोमीटर तक घसीटता रहा चालक, हालत गंभीरजमीन मामले में पुलिस की 'सुपरफास्ट एक्शन' पर उठे सवाल ! चट केस फट से सुपरविजन और अरेस्टिंग के आदेश...अब DIG के पाले में गेंद, क्या करोडो़ं की जमीन पर नेता-अफसर की है नजर..? बिहार में बेखौफ हुए अपराधी: किराए के मकान से निकलते ही मजदूर को सिर में मारी गोली, मौके पर मौतबिहार में दर्दनाक हादसा: ब्रेक फेल होने से मजदूरों से भरी ट्रैक्टर-ट्रॉली तालाब में पलटी, 3 महिला मजदूरों की मौत, कई घायल‘सलवार उतारना, ब्रेस्ट दबाना और..., दुष्कर्म की कोशिश नहीं’: पटना हाई कोर्ट की टिप्पणी पर सुप्रीम कोर्ट सख्त; जानिए क्या कहाबिहार में रफ्तार का कहर: स्कूली वैन के नीचे फंसे 11 वर्षीय बच्चे को 2 किलोमीटर तक घसीटता रहा चालक, हालत गंभीरजमीन मामले में पुलिस की 'सुपरफास्ट एक्शन' पर उठे सवाल ! चट केस फट से सुपरविजन और अरेस्टिंग के आदेश...अब DIG के पाले में गेंद, क्या करोडो़ं की जमीन पर नेता-अफसर की है नजर..? बिहार में बेखौफ हुए अपराधी: किराए के मकान से निकलते ही मजदूर को सिर में मारी गोली, मौके पर मौत

साढ़े 3 साल में जेल और बीमारी ने किया लालू को कमजोर, पुराना दमख़म मिसिंग लेकिन समर्थकों से बोले.. मिट जाएंगे झुकेंगे नहीं

PATNA : लंबे अरसे बाद आरजेडी सुप्रीमो लालू प्रसाद यादव ने आज अपनी पार्टी के कार्यकर्ताओं नेताओं और समर्थकों को संबोधित किया. 25 में स्थापना दिवस के मौके पर लालू जब वर्चुअल तरी

साढ़े 3 साल में जेल और बीमारी ने किया लालू को कमजोर, पुराना दमख़म मिसिंग लेकिन समर्थकों से बोले.. मिट जाएंगे झुकेंगे नहीं
First Bihar
2 मिनट

PATNA : लंबे अरसे बाद आरजेडी सुप्रीमो लालू प्रसाद यादव ने आज अपनी पार्टी के कार्यकर्ताओं नेताओं और समर्थकों को संबोधित किया. 25 में स्थापना दिवस के मौके पर लालू जब वर्चुअल तरीके से संबोधन कर रहे थे. तो उन पर जेल में रहने और बीमारी का असर साफ तौर पर देखा जा सकता था. लालू यादव का पुराना तेवर मिसिंग नजर आया. लेकिन इसके बावजूद उन्होंने दम दिखाते हुए कह दिया कि मिट जाएंगे लेकिन झुकेंगे नहीं.


लालू यादव ने कहा कि बिहार विधानसभा चुनाव में मैं तड़पकर रह गया लेकिन मैं बाहर नहीं आ सका. मेरे बेटे तेजस्वी ने उस समय मुझसे भरोसा दिया कि पापा आप घबराइए नहीं, मैं इनसे (एनडीए से) निपट लूंगा. लालू ने अपने दिनों को याद करते हुए कहा कि मैंने अपने जीवन में कई प्रधानमंत्रियों के कार्यकाल को देखा है. कई लोगों के पीएम बनने में मैंने सहायता की है.


लालू ने कहा कि लोग आज जंगलराज-जंगलराज कहते हैं. ये गलत है. लालू का राज गरीबों का राज था. कई सालों ने तावा पर एक ही रोटी जल रही थी. जिसे लालू यादव ने पलटने का काम किया. उन्होंने कहा कि बिहार में आज ऐसा आलम है कि एक दिन भी ऐसा नहीं होता जहां चार से पांच मर्डर न हो. बिहार में सरकार झूठ बोलती है. बिहार से लाखों लोगों का पलायन हो रहा है. कोरोना काल में जब मजदूरों को दिक्कत हुई तो राजद के कार्यकर्ताओं ने, आरजेडी के नेताओं ने उन्हें घर पहुंचाने में मदद की. बिहार में 10 लाख नौकरी देने का एलान किया तो उन्होंने कहा कि ये संभव नहीं है. उन्होंने 19 लाख का एलान किया. जब उन्होंने वादा किया तो उसे पूरा भी करना चाहिए.