ब्रेकिंग
बांकीपुर उपचुनाव: पटना आते ही नितिन नवीन ने संभाली कमान, कार्यकर्ताओं के साथ की बैठक, सीएम भी मिलने पहुंचेबांकीपुर में चुनाव, विदेश में बांकेलाल: डॉ. संतोष सुमन ने विपक्ष पर कसा तंज, कहा..हार होगी तब EVM पर ठीकरा फूटेगाबांकीपुर उपचुनाव: जानिए कितने पढ़े-लिखे हैं प्रशांत किशोर, हलफनामे में बताई पूरी एजुकेशनल डिटेलBihar Weather Alert: 14 जुलाई को भारी से अत्यधिक भारी बारिश और वज्रपात का अलर्ट, मौसम विभाग की चेतावनीबांकीपुर उपचुनाव: प्रशांत किशोर के खिलाफ पटना से लेकर सहरसा तक केस, हलफनामे में दी पूरी जानकारीबांकीपुर उपचुनाव: पटना आते ही नितिन नवीन ने संभाली कमान, कार्यकर्ताओं के साथ की बैठक, सीएम भी मिलने पहुंचेबांकीपुर में चुनाव, विदेश में बांकेलाल: डॉ. संतोष सुमन ने विपक्ष पर कसा तंज, कहा..हार होगी तब EVM पर ठीकरा फूटेगाबांकीपुर उपचुनाव: जानिए कितने पढ़े-लिखे हैं प्रशांत किशोर, हलफनामे में बताई पूरी एजुकेशनल डिटेलBihar Weather Alert: 14 जुलाई को भारी से अत्यधिक भारी बारिश और वज्रपात का अलर्ट, मौसम विभाग की चेतावनीबांकीपुर उपचुनाव: प्रशांत किशोर के खिलाफ पटना से लेकर सहरसा तक केस, हलफनामे में दी पूरी जानकारी

सदन में भारी हंगामे के बाद सीएम नीतीश ने मंत्री को किया तलब, अपने चैंबर में बुलाकर लगाई क्लास

PATNA: बिहार विधानसभा में बजट सत्र के दूसरे दिन विपक्षी दल बीजेपी ने भारी हंगामा किया है। बीजेपी के विधायक बिहार सरकार के मंत्री इसराइल मंसूरी के खिलाफ हत्या के मामले में कार्

सदन में भारी हंगामे के बाद सीएम नीतीश ने मंत्री को किया तलब, अपने चैंबर में बुलाकर लगाई क्लास
Mukesh Srivastava
2 मिनट

PATNA: बिहार विधानसभा में बजट सत्र के दूसरे दिन विपक्षी दल बीजेपी ने भारी हंगामा किया है। बीजेपी के विधायक बिहार सरकार के मंत्री इसराइल मंसूरी के खिलाफ हत्या के मामले में कार्रवाई नहीं होने और मंत्री सुरेंद्र यादव के इस्तीफे की मांग पर अड़े हैं। विपक्ष के भारी हंगामें के बाद मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने मंत्री इसराइल मंसूरी को अपने चैंबर में बुलाया है और पूरे मामले को लेकर पूछताछ कर रहे हैं। 


दरअसल, सदन में विपक्ष के आरोप लगाने के बाद मुख्यमंत्री नें मंत्री इसराइल मंसूरी को सीएम चैम्बर में बुलाया और पूरे मामले की पूछताछ की। बीजेपी नें आरोप लगाया हैं कि मंत्री इसराइल मंसूरी के ऊपर हत्या में शामिल होने का एफआईआर हैं लेकिन पुलिस पूरे मामले पर मंत्री के खिलाफ कार्रवाई नहीं कर रही हैं और जांच नहीं हो रही हैं। नेता विरोधी दल नें सदन में कई कागजाता भी दिया था जिसे सीएम नें अपने अधिकारियों को देकर मामले की जांच की बात कही थी।


विपक्ष को आश्वासन देने के बाद सदन से निकल कर सीएम नीतीश अपने चैंबर में पहुंचे और मंत्री को तलब किया। जिसके बाद मंत्री इसराइल मंसूरी सीएम के चैंबर में पहुंचे और मुख्यमंत्री ने उनसे मामले की जानकारी ली। इस दौरान इसराइल मंसूरी के साथ मंत्री जमा खान और मंत्री अशोक चौधरी भी मौजूद रहे। सीएम को सफाई देने के दौरान मंत्री इसराइल मंसूरी ने सीएम से कहा कि दूध का दूध और पानी का पानी हो जाएगा।

टैग्स