ब्रेकिंग
बांकीपुर उपचुनाव: जानिए कितने पढ़े-लिखे हैं प्रशांत किशोर, हलफनामे में बताई पूरी एजुकेशनल डिटेलBihar Weather Alert: 14 जुलाई को भारी से अत्यधिक भारी बारिश और वज्रपात का अलर्ट, मौसम विभाग की चेतावनीबांकीपुर उपचुनाव: प्रशांत किशोर के खिलाफ पटना से लेकर सहरसा तक केस, हलफनामे में दी पूरी जानकारीबांकीपुर उपचुनाव: नामांकन में प्रशांत किशोर ने बताया संपत्ति का ब्योरा, पत्नी के पास अकूत संपत्ति, जानिये पीके की नेटवर्थबिहार में देश विरोधी साजिश का भंडाफोड़, दबोचा गया पाकिस्तानी आतंकी नेटवर्क का 'लाइनर' मो. अहद; बड़ी साजिश की आशंकाबांकीपुर उपचुनाव: जानिए कितने पढ़े-लिखे हैं प्रशांत किशोर, हलफनामे में बताई पूरी एजुकेशनल डिटेलBihar Weather Alert: 14 जुलाई को भारी से अत्यधिक भारी बारिश और वज्रपात का अलर्ट, मौसम विभाग की चेतावनीबांकीपुर उपचुनाव: प्रशांत किशोर के खिलाफ पटना से लेकर सहरसा तक केस, हलफनामे में दी पूरी जानकारीबांकीपुर उपचुनाव: नामांकन में प्रशांत किशोर ने बताया संपत्ति का ब्योरा, पत्नी के पास अकूत संपत्ति, जानिये पीके की नेटवर्थबिहार में देश विरोधी साजिश का भंडाफोड़, दबोचा गया पाकिस्तानी आतंकी नेटवर्क का 'लाइनर' मो. अहद; बड़ी साजिश की आशंका

सदन में सीएम नीतीश के सामने जमकर हुई नोकझोंक, स्पीकर की हिदायत के बाद शांत हुए विधायक

PATNA: बिहार विधानमंडल में बजट सत्र का आज चौथा दिन है। आज चौथे दिन भी दोनों ही सदनों के भीतर सत्ताधारी दल और विपक्ष के सदस्य विभिन्न मुद्दों पर आमने-सामने आते दिखे। मुख्य विपक

सदन में सीएम नीतीश के सामने जमकर हुई नोकझोंक, स्पीकर की हिदायत के बाद शांत हुए विधायक
Mukesh Srivastava
2 मिनट

PATNA: बिहार विधानमंडल में बजट सत्र का आज चौथा दिन है। आज चौथे दिन भी दोनों ही सदनों के भीतर सत्ताधारी दल और विपक्ष के सदस्य विभिन्न मुद्दों पर आमने-सामने आते दिखे। मुख्य विपक्षी दल बीजेपी सरकार को हर मुद्दे पर घेरने की कोशिश कर रही है। विधानसभा में आज विपक्ष के सवाल पर सत्ताधारी दल के नेता अपना जवाब रख रहे थे। इसी दौरान मुख्यमंत्री नीतीश कुमार की मौजूदगी में पक्ष और विपक्ष के सदस्य आपस में भिड़ गए और जमकर नोकझोंक हुई। बाद में स्पीकर की तल्ख हिदायत के बाद विधायक शांत हुए।


दरअसल, बजट पर सदन के अंदर वाद-विवाद हो रहा था। सत्ता पक्ष एवं विपक्ष के सदस्य अपना-अपना पक्ष रख रहें थे। इसी बीच बीजेपी की तरफ से कई विधायकों, जिसमें हरी भूषण ठाकुर बेचैल अपनी सीट से उठा कर तंज कस रहे थे। जिसके बाद सत्ता पक्ष से भी कई विधायक बीजेपी विधायक को बैठने के लिए बोल रहे थे। इसी बीच सत्ता और विपक्ष में जमकर नोकझोंक शुरू हो गई। जिस समय यह सब चल रहा था उस वक्त सदन के अंदर खुद मुख्यमंत्री नीतीश कुमार मौजूद थे और बैठकर नोकझोंक को सुन रहें थे।


इस सबके बीच स्पीकर लगातार सदस्यो को शांत रहने को कह रहे थे लेकिन सत्ताधारी दल और विपक्ष के विधायक मानने को तैयार नहीं थे। जिसपर विधानसभा अध्यक्ष नें बीजेपी विधायकों से सख्त लहजे में पूछा वे किस  नियमावली के तहत खड़े होकर बोल रहें हैं। स्पीकर ने बीजेपी विधायकों के हंगामे को लेकर सीधे तौर पर नेता विरोधी दल से सवाल किया। स्पीकर की हिदायत के बाद विपक्ष शांत हुआ। बता दें कि राजद विधायक मुन्ना यादव नें अपने भाषण में कहा था कि मोदी ने देश बेच दिया है। इस शब्द को लेकर बीजेपी विधायकों की आपत्ति के बाद स्पीकर ने इसे सदन की प्रोसिडिंग से हटाने का आदेश दिया।

टैग्स
रिपोर्टिंग
G

रिपोर्टर

GANESH SHAMRAT

FirstBihar संवाददाता