Hindi News / news / सड़क पर CO साहब की धुनाई, लोगों ने दौड़ा-दौड़ा कर पीटा

सड़क पर CO साहब की धुनाई, लोगों ने दौड़ा-दौड़ा कर पीटा

1st Bihar Published by: SUSHIL KUMAR Updated Mar 07, 2020, 4:38:26 PM

सड़क पर CO साहब की धुनाई, लोगों ने दौड़ा-दौड़ा कर पीटा

- फ़ोटो

BHAGALPUR : भागलपुर से बड़ी खबर सामने आ रही है। भागलपुर में अंचाधिकारी( सीओ) की सरेआम सड़क पर पिटाई हुई है। लोगों ने सीओ साहब को दौड़ा-दौड़ा कर पीटा है। मौके पर मौजूद  पुलिसकर्मियों ने भीड़ के बीच से बमुश्किल सीओ को निकाला।

देखिये वीडियो :


बताया जा रहा है कि जिले के जगदीशपुर अंचल के सीओ सोनू भगत पूरे लाव-लश्कर के साथ अतिक्रमण हटाने पहुंचे थे। इसी दौरान अतिक्रमकारियों ने उनपर हमला बोल दिया। घटना तिलकामांझी थानाक्षेत्र के मूंदीचक की है।अतिक्रमकारी बिल्कुल सीओ साहब पर टूट पड़े। हालात ये हो गये कि सीओ साहब को अपनी जान बचा कर भागना पड़ा।


सीओ साहब पर लोगों के हमला बोलते ही मौके पर मौजूद पुलिसकर्मियों ने उन्हें घेर लिया और घेराबंदी करते हुए काफी दूर तक सुरक्षित स्थान पर ले गये। बताया जा रहा है कि अतिक्रमण हटाओ अभियान के दौरान प्रशासन की कार्रवाई से लोग भड़क गये और सभी ने मिलकर सीओ पर हमला बोल दिया। इस दौरान हमलावरों ने सीओ के साथ गाली-गलौज भी की।