ब्रेकिंग
Bihar weather : बिहार में मौसम का डबल अटैक! 19 जिलों में बारिश-आंधी का अलर्ट, इन इलाकों में अभी भी लू का कहरBihar News : बिहार NEET विवाद में जांच तेज, EOU की SIT करेगी तीन FIR की पड़ताल; DIG रैंक अधिकारी संभालेंगे कमानBharat Tiwari Encounter: 7 दिन बाद बदला मामला, पिता और भाई को राहत; जानें पुलिस ने क्यों हटाया नामBihar News: बिहार में शिक्षकों के तबादले की नई नीति लागू, 7 प्राथमिकता क्रम से होगा ट्रांसफर; जानें किसे मिलेगी पहली प्राथमिकताBihar News: भरत तिवारी के समर्थन में बोले थे 'नौकरी छोड़ दूंगा', अब सिपाही आशीष तिवारी की जाएगी नौकरी? पुलिस ने शुरू की कार्रवाईBihar weather : बिहार में मौसम का डबल अटैक! 19 जिलों में बारिश-आंधी का अलर्ट, इन इलाकों में अभी भी लू का कहरBihar News : बिहार NEET विवाद में जांच तेज, EOU की SIT करेगी तीन FIR की पड़ताल; DIG रैंक अधिकारी संभालेंगे कमानBharat Tiwari Encounter: 7 दिन बाद बदला मामला, पिता और भाई को राहत; जानें पुलिस ने क्यों हटाया नामBihar News: बिहार में शिक्षकों के तबादले की नई नीति लागू, 7 प्राथमिकता क्रम से होगा ट्रांसफर; जानें किसे मिलेगी पहली प्राथमिकताBihar News: भरत तिवारी के समर्थन में बोले थे 'नौकरी छोड़ दूंगा', अब सिपाही आशीष तिवारी की जाएगी नौकरी? पुलिस ने शुरू की कार्रवाई

BIHAR NEWS : 'हम वो विधायक नहीं है जो सिर्फ चुनाव में नजर आते हैं ...',अनंत सिंह बोले– जनता से नहीं रहेंगे दूर, बेटे के नाम की पोस्टर पर साधी चुप्पी

जेल से बाहर आते ही मोकामा के बाहुबली विधायक अनंत सिंह एक बार फिर सक्रिय हो गए हैं। कन्हाईपुर कार्यक्रम में उन्होंने ऐसा बयान दिया जिसने बिहार की राजनीति में हलचल मचा दी।

BIHAR NEWS : 'हम वो विधायक नहीं है जो सिर्फ चुनाव में नजर आते हैं ...',अनंत सिंह बोले– जनता से नहीं रहेंगे दूर, बेटे के नाम की पोस्टर पर साधी चुप्पी
Tejpratap
Tejpratap
4 मिनट

BIHAR NEWS : मोकामा विधानसभा क्षेत्र के चर्चित और बाहुबली छवि वाले विधायक अनंत सिंह एक बार फिर सुर्खियों में हैं। दुलारचंद हत्याकांड मामले में जमानत मिलने के बाद जेल से बाहर आए अनंत सिंह अब लगातार अपने क्षेत्र में सक्रिय नजर आ रहे हैं। जेल से रिहाई के बाद वह विभिन्न सामाजिक और राजनीतिक कार्यक्रमों में हिस्सा ले रहे हैं और जनता के बीच अपनी उपस्थिति दर्ज करा रहे हैं।


इसी कड़ी में आज अनंत सिंह मोकामा विधानसभा क्षेत्र के कन्हाईपुर गांव पहुंचे, जहां एक स्थानीय कार्यक्रम में उन्होंने हिस्सा लिया। इस दौरान बड़ी संख्या में स्थानीय लोग भी मौजूद रहे। कार्यक्रम के दौरान उन्होंने न सिर्फ जनता से संवाद किया बल्कि मीडिया के सवालों का भी बेबाकी से जवाब दिया।


अनंत सिंह ने कहा कि उनका उद्देश्य केवल चुनाव के समय जनता के बीच आना नहीं है, बल्कि वे लगातार क्षेत्र में रहकर लोगों के सुख-दुख में शामिल रहना चाहते हैं। उन्होंने कहा, “जनता को धन्यवाद देता हूं। बहुत दिन जेल में रह गया था, अब जनता के बीच रहूंगा और उनके सुख-दुख जानूंगा। यदि कोई काम अधूरा बचा है तो उसे भी पूरा किया जाएगा।”


उन्होंने आगे कहा कि कुछ लोग यह आरोप लगाते हैं कि विधायक केवल चुनाव के समय ही जनता के बीच आते हैं और उसके बाद गायब हो जाते हैं। इस पर प्रतिक्रिया देते हुए अनंत सिंह ने कहा कि यह बात पूरी तरह गलत है। उन्होंने कहा, “यह झूठी बात है कि हम सिर्फ चुनाव में आते हैं। अब तो हम आते-जाते रहेंगे। जब जेल में थे तो नहीं आ पा रहे थे, लेकिन अब बाहर आ गए हैं तो लगातार जनता के बीच रहेंगे।”


कार्यक्रम के दौरान अनंत सिंह ने यह भी कहा कि जब लोग अपने कामकाज में व्यस्त रहते हैं, तब वे उनके बीच नहीं पहुंच पाते, लेकिन जब लोग फ्री होंगे तो वे स्वयं उनके बीच जाकर उनकी समस्याएं सुनेंगे और समाधान करेंगे। उन्होंने यह भी कहा कि जनता ही उनके लिए सबसे बड़ा परिवार है और जनता के सुख-दुख में शामिल होना ही उनकी प्राथमिकता है।


इसी बीच जब उनसे उनके बेटे अंकित को लेकर सवाल किया गया तो उन्होंने इस पर सीधा जवाब देने से बचते हुए कहा कि इस बारे में वह कुछ नहीं बताएंगे। हालांकि उन्होंने यह जरूर कहा कि जैसे जनता उनके लिए महत्वपूर्ण है, वैसे ही वह भी अपने समर्थकों और जनता के बीच रहकर खुश रहते हैं।


अनंत सिंह ने अपने बयान में यह भी संकेत दिया कि वे राजनीतिक और सामाजिक गतिविधियों में पूरी तरह सक्रिय रहेंगे। उन्होंने कहा कि अब उनका पूरा ध्यान क्षेत्र के विकास और जनता की समस्याओं को दूर करने पर होगा।


इसके साथ ही उन्होंने मुख्यमंत्री नीतीश कुमार का भी उल्लेख किया और कहा कि जैसे वह अपने नेतृत्व में काम करते हैं, वैसे ही वे भी अपने क्षेत्र की जनता के लिए काम करते रहेंगे। उनके इस बयान को राजनीतिक रूप से भी काफी अहम माना जा रहा है।


कुल मिलाकर, जेल से बाहर आने के बाद अनंत सिंह की सक्रियता एक बार फिर मोकामा की राजनीति में हलचल पैदा कर रही है। उनके लगातार क्षेत्रीय दौरे और बयानबाजी से यह साफ है कि आने वाले समय में वे पूरी तरह से राजनीतिक मैदान में सक्रिय भूमिका निभाने वाले हैं।