1st Bihar Published by: PRABHAT SHANKAR Updated Jul 23, 2020, 2:44:00 PM
- फ़ोटो
MUZAFFARPUR : बड़ी खबर मुजफ्फरपुर के गायघाट प्रखंड से है, जहां जलजमाव से परेशान बाढ़ पीड़ितों ने हंगामा किया. आक्रोशित बाढ़ पीड़ितों ने सड़क पर उतरकर नाव और राहत सामाग्री के लिए मुजफ्फरपुर दरभंगा एनएच 57 को केवटसा चौक के पास जाम कर दिया.
बाढ़ पीड़ितों का कहना है कि बाढ़ की विभिषिका में जनता घरों में कैद है. घर आँगन पानी -पानी है. खाने के लाले पड़े हैं लेकिन सीओ निरीक्षण क्या मोबाइल पर समस्या सुनने को तैयार नहीं है.
बाढ़ पीड़ितों की फोन क्या जनप्रतिनिधि का फोन तत नहीं उठाते हैं. जाम की जानकारी मिलते ही मौके पर बीडीओ और थानाध्यक्ष पहुंचे. सबने जाम हटाने के लिए समझाया लेकिन बाढ़ पीड़ित अड़े रहे. सभी राहत सामग्री उपलब्ध कराने की मांग को लेकर सड़को पर बैठे थे.