Hindi News / news / सड़क हादसे में सरपंच की मौत, गांव में मातम का माहौल

सड़क हादसे में सरपंच की मौत, गांव में मातम का माहौल

1st Bihar Published by: Dhiraj Kumar Singh Updated Oct 18, 2023, 8:46:30 PM

सड़क हादसे में सरपंच की मौत, गांव में मातम का माहौल

- फ़ोटो

JAMUI: जमुई के दहियारी पंचायत के सरपंच 45 वर्षीय छक्कन मांझी की सड़क दुर्घटना में मौत हो गयी। वे बाइक से अपने घर खैरा लेवार लौट रहे थे तभी जिरहुलिया के पास उनकी बाइक अनियंत्रित होकर दुर्घटनाग्रस्त हो गयी और वे बाइक के नीचे दबकर बेहोश हो गये। रातभर वे उसी स्थिति में पड़े रहे। 


अगले दिन बुधवार की सुबह उन्होंने फोन पर घटना की जानकारी परिजनों को दी लेकिन किस जगह पर वे गिरे हैं इस बात की जानकारी नहीं दी। जिसके बाद परिजन उनकी खोजबीन में जुट गये। सरपंच को ढूंढते-ढूंढते परिजन जिरहुलिया पहुंचे लेकिन तब तक उनकी मौत हो चुकी थी। सड़क किनारे झाड़ी में वे पड़े हुए थे। 


इस बात की सूचना परिजनों ने पुलिस को दी। जिसके बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लिया और उसे पोस्टमार्टम के लिए जमुई सदर अस्पताल भेज आगे की कार्रवाई शुरू की। बताया जाता है कि बीते मंगलवार को सरपंच छक्कन मांझी लकराहा स्थित अपने साढू के घर गये हुए थे। जहां से वे अपने घर बाइक से लौट रहे थे तभी वे अनियंत्रित होकर सड़क किनारे बाइक सहित झाड़ी में जा गिरे। काफी देर तक बाइक के नीचे दबे होने की वजह से उनकी मौत गयी। इस घटना से पूरे गांव में मातम का माहौल है। वही परिजनों के बीच कोहराम मचा हुआ है।