ब्रेकिंग
कचरे से बनी हाइड्रोजन गैस से दौड़ेंगी दिल्ली की बसें? केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी ने बताई भविष्य की योजनाऑपरेशन 'नया सवेरा 3.0' के तहत अरवल में बड़ी कार्रवाई, 14 लड़कियों का रेस्क्यू, आर्केस्ट्रा संचालक गिरफ्तारशराबबंदी पर सवाल : जहानाबाद सदर अस्पताल के डॉक्टर और कर्मचारियों का कथित शराब पार्टी का वीडियो वायरलजमुई में कुख्यात बालू तस्कर मंटू यादव गिरफ्तार, हथियार और 10 जिंदा कारतूस बरामदबिहार के भ्रष्ट अफसरों के 102 करोड़ की संपत्ति जब्ती की प्रक्रिया शुरू...32 Cr की प्रॉपर्टी कर ली गई सीजकचरे से बनी हाइड्रोजन गैस से दौड़ेंगी दिल्ली की बसें? केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी ने बताई भविष्य की योजनाऑपरेशन 'नया सवेरा 3.0' के तहत अरवल में बड़ी कार्रवाई, 14 लड़कियों का रेस्क्यू, आर्केस्ट्रा संचालक गिरफ्तारशराबबंदी पर सवाल : जहानाबाद सदर अस्पताल के डॉक्टर और कर्मचारियों का कथित शराब पार्टी का वीडियो वायरलजमुई में कुख्यात बालू तस्कर मंटू यादव गिरफ्तार, हथियार और 10 जिंदा कारतूस बरामदबिहार के भ्रष्ट अफसरों के 102 करोड़ की संपत्ति जब्ती की प्रक्रिया शुरू...32 Cr की प्रॉपर्टी कर ली गई सीज

अज्ञात वाहन की टक्कर में एक ही परिवार के 4 लोग घायल, एक मासूम की घटनास्थल पर मौत

BAGAHA: बड़ी खबर बगहा के रामनगर से आ रही है जहां मुहर्रम पर्व से वापस अपने घर लौट रहे एक ही परिवार के चार लोगों को अज्ञात गाड़ी ने ठोकर मार दी जिससे सभी बुरी तरह घायल हो

अज्ञात वाहन की टक्कर में एक ही परिवार के 4 लोग घायल, एक मासूम की घटनास्थल पर मौत
Jitendra Vidyarthi
2 मिनट

BAGAHA: बड़ी खबर बगहा के रामनगर से आ रही है जहां मुहर्रम पर्व से वापस अपने घर लौट रहे एक ही परिवार के चार लोगों को  अज्ञात गाड़ी ने ठोकर मार दी जिससे सभी बुरी तरह घायल हो गये। जिसमें एक बच्चे की घटनास्थल पर ही मौत हो गई,। बच्चों की मां दादी और उसकी  8 वर्षीय बहन बुरी तरह घायल है। सभी को रामनगर की 112 की टीम ने रामनगर पीएचसी में भर्ती कराया है।


 मौके पर मौजूद डॉ शाहिद ने बच्चे को मृत बताया और वही सभी जख़्मीयो का प्राथमिक इलाज कर सदर अस्पताल बेतिया भेज दिया,जख़्मीयो की पहचान रामनगर थाना क्षेत्र  भावल पंचायत के कुड़िया टोला निवासी के रूप में हुई है! घटना रामनगर भैरोंगंज मुख्य मार्ग   लक्ष्मी विवाह भवन के समीप बताई जा रही है!


मृत बच्चे की पहचान 5 वर्षीय अज़ील आलम,  वही बच्चों की माँ की पहचान 30वर्षीय जोहरा खातून,बच्चों की दादी की पहचान 45 वर्षीय  सन्या खातून और वही उसकी बड़ी बहन की पहचान 8 वर्षीय  शाइस्ता खातून के रूप में हुई है! परिजनों ने बताया कि सभी लोग मेला कर अपने घर जा रहे थे तभी किसी अज्ञात वाहन द्वारा टक्कर लग गई है! जिससे यह घटना घटी है!