ब्रेकिंग
बिहार में समाज कल्याण विभाग का बड़ा फेरबदल, 151 सीडीपीओ का तबादलायमुना एक्सप्रेसवे पर भीषण हादसा: ट्रेलर में घुसी वॉल्वो बस, 4 की मौत 27 घायल, कंडक्टर चला रहा था बसदिल्ली में 21.4 करोड़ का 15 KG सोना जब्त, थाईलैंड से आए पार्सल के साथ 4 गिरफ्तारपटना में ट्रैफिक को लेकर जरूरी अलर्ट: सड़क मरम्मत के कारण रात में बड़ा बदलाव, इन सड़कों पर यातायात रहेगा बंदसासाराम में फर्जी डिग्री वाले 13 शिक्षक बर्खास्त, वेतन वसूली का भी आदेशबिहार में समाज कल्याण विभाग का बड़ा फेरबदल, 151 सीडीपीओ का तबादलायमुना एक्सप्रेसवे पर भीषण हादसा: ट्रेलर में घुसी वॉल्वो बस, 4 की मौत 27 घायल, कंडक्टर चला रहा था बसदिल्ली में 21.4 करोड़ का 15 KG सोना जब्त, थाईलैंड से आए पार्सल के साथ 4 गिरफ्तारपटना में ट्रैफिक को लेकर जरूरी अलर्ट: सड़क मरम्मत के कारण रात में बड़ा बदलाव, इन सड़कों पर यातायात रहेगा बंदसासाराम में फर्जी डिग्री वाले 13 शिक्षक बर्खास्त, वेतन वसूली का भी आदेश

श्रद्धालुओं से भरी कार और ट्रक की जोरदार टक्कर, हादसे में चार लोगों की दर्दनाक मौत

DESK: गाड़ियों की तेज रफ्तार के कारण असमय ही लोग मौत के शिकार हो रहे हैं। ताजा घटना मध्य प्रदेश के विदिशा से सामने आई है, जहां भीषण सड़क हादसे में चार लोगों की मौत हो गई। श्रद्धालु

श्रद्धालुओं से भरी कार और ट्रक की जोरदार टक्कर, हादसे में चार लोगों की दर्दनाक मौत
Mukesh Srivastava
2 मिनट

DESK: गाड़ियों की तेज रफ्तार के कारण असमय ही लोग मौत के शिकार हो रहे हैं। ताजा घटना मध्य प्रदेश के विदिशा से सामने आई है, जहां भीषण सड़क हादसे में चार लोगों की मौत हो गई। श्रद्धालुओं से भरी कार की ट्रक से जोरदार टक्कर हुई है।


टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि कार सवार चार लोगों की मौत हो जबकि 6 लोग बुरी तरह से घायल हो गए। घटना की जानकारी मिलते ही मौके पर पहुंची स्थानीय पुलिस ने सभी घायलोंको इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया है और मृतकों के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।


बताया जा रहा है कि सभी लोग राजस्थान के झालावाड़ जिले के रहने वाले हैं। हादसे का सीसीटीवी फुटेज भी सामने आया है, जिसमें सिरोंज एनएच पर सुबह चार बजे ट्रक मोड़ से जैसे ही हाईवे पर निकलता है, पीछे से तेज रफ्तार कार ट्रक में टकरा जाती है।