ब्रेकिंग
NDA के लिए प्रतिष्ठा का विषय बना बांकीपुर विधानसभा उपचुनाव, JDU का दावा- बहुत बड़े मार्जिन से चुनाव जीतेंगे; PK के मैदान में उतरने से बढ़ी बेचैनीतेज रफ्तार ट्रक ने युवती को रौंदा, मौके पर हुई मौत; नाराज लोगों ने किया सड़क जामBihar News : चलती ट्रेन में अकेली युवती से छेड़छाड़ ! मोकामा पहुंचते ही सेना का जवान गिरफ्तारBihar News: गर्मी, भूख और 35 KM लंबा जाम... मुंगेर के श्रीकृष्ण सेतु पर यात्रियों की बड़ी परेशानीBihar News : क्या टल जाएगा बिहार पंचायत चुनाव 2026? आरक्षण, वोटर लिस्ट और नए आयुक्त को लेकर बढ़ा सस्पेंसNDA के लिए प्रतिष्ठा का विषय बना बांकीपुर विधानसभा उपचुनाव, JDU का दावा- बहुत बड़े मार्जिन से चुनाव जीतेंगे; PK के मैदान में उतरने से बढ़ी बेचैनीतेज रफ्तार ट्रक ने युवती को रौंदा, मौके पर हुई मौत; नाराज लोगों ने किया सड़क जामBihar News : चलती ट्रेन में अकेली युवती से छेड़छाड़ ! मोकामा पहुंचते ही सेना का जवान गिरफ्तारBihar News: गर्मी, भूख और 35 KM लंबा जाम... मुंगेर के श्रीकृष्ण सेतु पर यात्रियों की बड़ी परेशानीBihar News : क्या टल जाएगा बिहार पंचायत चुनाव 2026? आरक्षण, वोटर लिस्ट और नए आयुक्त को लेकर बढ़ा सस्पेंस

BIHAR NEWS : सड़क हादसे में युवक की मौत, तेज रफ़्तार पिकअप ने बाइक में मारी टक्कर

PATNA : बिहार में सड़क हादसे के मामले में लगातार इजाफा देखने को मिल रहा है। राज्य के अंदर शायद ही कोई ऐसा दिन गुजरता हो जिस दिन सड़क दुर्घटना में लोगों की जान नहीं जाती है। इसी कड़ी म

BIHAR NEWS : सड़क हादसे में युवक की मौत, तेज रफ़्तार पिकअप ने बाइक में मारी टक्कर
Tejpratap
Tejpratap
2 मिनट

PATNA : बिहार में सड़क हादसे के मामले में लगातार इजाफा देखने को मिल रहा है। राज्य के अंदर शायद ही कोई ऐसा दिन गुजरता हो जिस दिन सड़क दुर्घटना में लोगों की जान नहीं जाती है। इसी कड़ी में अब एक ताजा मामला राजधानी पटना से निकल कर सामने आया है। जहां  सड़क हादसे में युवक की मौत हो गयी। इस घटना के बाद इलाके में मातम का माहौल कायम हो गया है। 


जानकारी के मुताबिक,घटना जिले के मसौढ़ी थाना क्षेत्र के नूरा बाजार के पास विपरीत दिशा में आ रहे अनियंत्रित पिकअप वैन ने बाइक सवार को टक्कर मार दी।  इस घटना में एक युवक की मौत हो गई है। घटना की सूचना मिलते ही लोगों की भीड़ घटनास्थल पर जुट गयी। उसके बाद घटना कि जानकारी नजदीकी थाने के पुलिस को दे दी गई। 


बताया जा रहा है कि मसौढ़ी नौबतपुर मार्ग के नूरा हाई स्कूल के पास यह हादसा हुआ। मृतक की पहचान करण कुमार पिता मदन बिंद माधोचक निवासी के रूप में हूई है। यहां विपरीत दिशा में आ रही बेलगाम पिकअप वैन ने बाइक में जोरदार टक्कर मार दी। यह घटना उस वक्त हुई जब बाइक सवार मसौढ़ी बाजार से आ रहा था। 


इधर, बाइक को मुख्य सडक से बांई ओर अपने गांव की ओर मोड़ना चाह रहा था तभी एक विपरीत दिशा से आ रही पिकअप ने टक्कर मार दी। घटना होने के बाद कुछ देर तक सड़क पर बवाल मचा रहा। सूचना पाकर मौके पर पहुंचे पुलिस किसी तरह से शव को अपने कब्जे में लेकर थाना लाकर उसे पोस्टमार्टम के लिए अग्रेतर कार्रवाई कर रही है।