ब्रेकिंग
कचरे से बनी हाइड्रोजन गैस से दौड़ेंगी दिल्ली की बसें? केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी ने बताई भविष्य की योजनाऑपरेशन 'नया सवेरा 3.0' के तहत अरवल में बड़ी कार्रवाई, 14 लड़कियों का रेस्क्यू, आर्केस्ट्रा संचालक गिरफ्तारशराबबंदी पर सवाल : जहानाबाद सदर अस्पताल के डॉक्टर और कर्मचारियों का कथित शराब पार्टी का वीडियो वायरलजमुई में कुख्यात बालू तस्कर मंटू यादव गिरफ्तार, हथियार और 10 जिंदा कारतूस बरामदबिहार के भ्रष्ट अफसरों के 102 करोड़ की संपत्ति जब्ती की प्रक्रिया शुरू...32 Cr की प्रॉपर्टी कर ली गई सीजकचरे से बनी हाइड्रोजन गैस से दौड़ेंगी दिल्ली की बसें? केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी ने बताई भविष्य की योजनाऑपरेशन 'नया सवेरा 3.0' के तहत अरवल में बड़ी कार्रवाई, 14 लड़कियों का रेस्क्यू, आर्केस्ट्रा संचालक गिरफ्तारशराबबंदी पर सवाल : जहानाबाद सदर अस्पताल के डॉक्टर और कर्मचारियों का कथित शराब पार्टी का वीडियो वायरलजमुई में कुख्यात बालू तस्कर मंटू यादव गिरफ्तार, हथियार और 10 जिंदा कारतूस बरामदबिहार के भ्रष्ट अफसरों के 102 करोड़ की संपत्ति जब्ती की प्रक्रिया शुरू...32 Cr की प्रॉपर्टी कर ली गई सीज

सड़क दुर्घटना में टीचर की हुई मौत, तेज रफ्तार बस ने मारी ठोकर; परिजनों में मचा कोहराम

SASARAM : बिहार में सड़क हादसों के मामले में लगातार इजाफा देखने को मिल रहा है। राज्य के अंदर शायद ही कोई ऐसा दिन गुजरता हो जिस दिन सड़क हादसों की वजह से लोगों की जान नहीं जाती हो। इस

सड़क दुर्घटना में टीचर की हुई मौत, तेज रफ्तार बस ने मारी ठोकर; परिजनों में मचा कोहराम
Tejpratap
Tejpratap
2 मिनट

SASARAM : बिहार में सड़क हादसों के मामले में लगातार इजाफा देखने को मिल रहा है। राज्य के अंदर शायद ही कोई ऐसा दिन गुजरता हो जिस दिन सड़क हादसों की वजह से लोगों की जान नहीं जाती हो। इसी कड़ी में अब एक ताजा मामला सासाराम का है। जहां सड़क हादसे में एक शिक्षक की मौत हो गई है। वहीं शिक्षक की मौत के बाद परिजनों में कोहराम मचा हुआ है।  


दरअसल, यह  मामला नोखा थाना क्षेत्र के खैराडीह गाँव का है। जहां तेज रफ्तार बस की ठोकर से बाइक सवार एक शिक्षक की मौत हो गई। मृतक शिक्षक राजपुर थानाक्षेत्र के बकुला खोह गाँव के रहने वाले 30 वर्षीय पप्पू पाठक थे। मृतक के परिजन बबलू पांडे ने बताया कि शिक्षक पप्पू पाठक सासाराम मेँ ही रह रहे थे।


मृतक आज सुबह पडडिया के मध्य विद्यालय में पढ़ाने के लिए जा रहे थे। इसी दौरान नोखा थानाक्षेत्र के खैराडीह के समीप तेज रफ्तार बस ने इनके बाइक में ठोकर मार दी। जिससे उनकी मौत हो गई। घटना की सूचना पर मौके पर पहुंची पुलिस ने शिक्षक के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए सासाराम सदर अस्पताल भेज दिया है।