ब्रेकिंग
पटना में निकली भगवान जगन्नाथ की भव्य रथयात्रा, मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने डोरी खींचकर किया शुभारंभमुजफ्फरपुर में उफान पर बागमती: निचले इलाकों में बाढ़ का खतरा बढ़ा, थाना और स्कूल परिसर में घुसा नदी का पानी; जिला प्रशासन अलर्ट1993 में खरीदी गई जमीन पर अब मिला कब्जा, 32 साल की कानूनी लड़ाई के बाद 103 साल की महिला को मिला न्यायपटना में सूखे नशा के खिलाफ बड़ी कार्रवाई, डेढ़ करोड़ की स्मैक के साथ दो महिला समेत तीन स्मगलर अरेस्टIRCTC मनी लॉन्ड्रिंग केस: लालू यादव और उनके परिवार को फिलहाल राहत, आरोप तय करने पर फैसला टलापटना में निकली भगवान जगन्नाथ की भव्य रथयात्रा, मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने डोरी खींचकर किया शुभारंभमुजफ्फरपुर में उफान पर बागमती: निचले इलाकों में बाढ़ का खतरा बढ़ा, थाना और स्कूल परिसर में घुसा नदी का पानी; जिला प्रशासन अलर्ट1993 में खरीदी गई जमीन पर अब मिला कब्जा, 32 साल की कानूनी लड़ाई के बाद 103 साल की महिला को मिला न्यायपटना में सूखे नशा के खिलाफ बड़ी कार्रवाई, डेढ़ करोड़ की स्मैक के साथ दो महिला समेत तीन स्मगलर अरेस्टIRCTC मनी लॉन्ड्रिंग केस: लालू यादव और उनके परिवार को फिलहाल राहत, आरोप तय करने पर फैसला टला

सच दिखने लगा PK का दावा, BJP को जोर का झटका धीरे से लगा

DELHI : दिल्ली विधानसभा चुनाव में शाहीनबाग का मुद्दा गरमाया रहा। केंद्रीय गृह मंत्री और बीजेपी नेता अमित शाह ने शाहिनबाग को लेकर ईवीएम का बटन दबाने और करंट लगने वाला बयान दिया था, जिसके बाद अरविंद

FirstBihar
Anamika
2 मिनट

DELHI : दिल्ली विधानसभा चुनाव में शाहीनबाग का मुद्दा गरमाया रहा। केंद्रीय गृह मंत्री और बीजेपी नेता अमित शाह ने शाहिनबाग को लेकर ईवीएम का बटन दबाने और करंट लगने वाला बयान दिया था, जिसके बाद अरविंद केजरीवाल के लिए चुनावी रणनीति बनाने वाले प्रशांत किशोर ने पलटवार किया था। प्रशांत किशोर ने अमित शाह के बयान पर पलटवार करते हुए जो दावा किया था वह अब सच साबित होता दिख रहा है।


प्रशांत किशोर ने 27 जनवरी को एक ट्वीट करते हुए लिखा था कि दिल्ली की जनता ईवीएम का बटन प्यार से दबाएगी और बीजेपी को जोर का झटका धीरे से लगेगा। प्रशांत ने कहा था कि दिल्ली में आपसी भाईचारा और सौहार्द खतरे में न पड़े इसलिए जनता ईवीएम का बटन प्यार से दबाने वाली है अब साबित हो रहा है।


प्रशांत किशोर की कंपनी आईपैक लगातार अरविंद केजरीवाल की पार्टी के लिए चुनावी कैंपेन का काम देखती रही है। दिल्ली चुनाव में व्यस्त होने के बावजूद प्रशांत किशोर ने अपनी पार्टी के खिलाफ मोर्चा खोला, जिसके बाद जेडीयू ने उन्हें बाहर का रास्ता दिखा डाला.  उसके लिए भी चुनाव निर्णायक था.