ब्रेकिंग न्यूज़

Bihar News: बिहार विधानसभा में भारी हंगामा...CM नीतीश हो गए खड़े और लालू-राबड़ी राज पर तेजस्वी को खूब सुनाया Bihar News: बिहार विधानसभा सत्र का तीसरा दिन...आज भी सदन में हंगामा, स्पीकर ने चेताया- मेरी आवाज बुलंद है... Bihar Crime News: बिहार में मामूली बात को लेकर खूनी संघर्ष, पीट-पीटकर युवक की हत्या, दो घायल Bihar News: बिहार प्रशासनिक सेवा के इस अफसर के खिलाफ होगा एक्शन ! भू-अर्जन से जुड़ा है मामला.... Bihar Island: थाईलैंड को टक्कर देता है बिहार का यह अनोखा आइलैंड, यहां घूमने आते हैं देश-विदेश के पर्यटक Cricket: क्लीन बोल्ड करने के मामले में यह भारतीय गेंदबाज सबसे आगे, कुंबले और कपिल देव को भी पछाड़ा Illegal Immigrants: रोहिंग्या और बांग्लादेशियों पर और सख्त हुई सरकार, अब यहां बनाए गए 4 डिटेंशन सेंटर INDvsENG: ICC के इस नियम से गुस्सा हुए इंग्लैंड के कप्तान, कहा "इन्हें कॉमन सेंस की जरुरत" Bihar Flood Alert: बिहार के कई जिलों में बाढ़ का खतरा, खोले गए फरक्का बराज के सारे गेट Bihar Crime News: बिहार में सरपंच की गोली मारकर हत्या, पुलिस छापेमारी में जुटी

ज्यादा पढ़ा-लिखा व्यक्ति ही सबसे बड़ा भ्रष्टाचारी होता है, केजरीवाल पर BJP का बड़ा हमला

1st Bihar Published by: First Bihar Updated Mon, 16 Sep 2024 06:23:34 PM IST

ज्यादा पढ़ा-लिखा व्यक्ति ही सबसे बड़ा भ्रष्टाचारी होता है, केजरीवाल पर BJP का बड़ा हमला

- फ़ोटो

SHEIKHPURA: जो ज्यादा पढ़ा-लिखा व्यक्ति होता है वही सबसे बड़ा भ्रष्टाचारी होता है। दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल पर बिहार के डिप्टी सीएम विजय सिन्हा ने हमला बोला। बीजेपी नेता ने शेखपुरा में सदस्यता अभियान कार्यक्रम के दौरान यह बातें कही। 


बीजेपी कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए उन्होंने कहा कि जितना पढ़ा लिखा व्यक्ति होता है वो भ्रष्टाचार के चरमोत्कर्ष पर पहुंचता हैं। इसका उदाहरण अरविंद केजरीवाल है। यानी जितना ज्यादा पढा-लिखा व्यक्ति उतना बड़ा चोर। विजय कुमार सिंह दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल के संदर्भ में यह बातें कही। 


वही उन्होंने बिहार विधानसभा के प्रतिपक्ष के नेता तेजस्वी यादव पर भी जोरदार हमला बोला। कहा कि तेजस्वी यादव के माता-पिता बिहार के मुख्यमंत्री रह चुके हैं। उन्होंने अपने बच्चों को नहीं पढ़ाया। तेजस्वी को मैट्रिक पास भी नही करा पाए। वह क्रिकेट खेलने गए थे और पानी ढोते रह गए। विजय कुमार सिन्हा ने कहा कि तेजस्वी यादव के पिता लालू यादव पर मवेशियों का चारा चोरी करने, रेलवे घोटाला, जमीन घोटाला और न जाने कितने घोटाले का आरोप है। वो कई बार जेल जा चुके हैं। 


घोटाला करके लालू ने अकूत धन दौलत कमाया लेकिन वो अपने बच्चों को नहीं पढ़ा पाये यह कितनी शर्म की बात है। उन्होंने कहा कि तेजस्वी यादव की पहचान उनके माता-पिता से मिली है। उनकी अपनी कोई पहचान नहीं है। उनकी पहचान यही है कि वह लालू और राबड़ी के बेटे हैं। इसी क्रम में विजय कुमार सिन्हा ने प्रशांत किशोर पर भी हमला बोला। कहा कि आजकल एनजीओ चलाने वाले लोग घूमते-फिरते चल रहे हैं और बिहार बदलने की बात करते रहते हैं। 


बिहार की जनता को किसी के बहकावे में आने की जरूरत नहीं है। उन्होंने कहा कि बिहार में जदयू-भाजपा में कोर्डिनेशन नहीं रहने की बात से पल्ला झाड़ते हुए कहा कि  अफवाह विपक्ष के लोग फैलाते है। इन अफवाहों को ध्यान नहीं देना है। सरकार पूरी ईमानदारी और तालमेल से चल रही है। किसी तरह की कोई समस्या गठबंधन में नहीं है।


बता दें कि दिल्ली के सीएम अरविंद केजरीवाल ने बीते 15 सितंबर को बड़ा ऐलान किया था। उन्होंने कहा था कि अगले 48 घंटे बाद वो मुख्यमंत्री की कुर्सी छोड़ देंगे और जनता की अदालत में जाएंगे। जब तक दिल्ली की जनता उनकी ईमानदारी पर अपने वोट की मुहर नहीं लगाती वह सीएम की कुर्सी पर नहीं बैठेंगे।


अरविंद केजरीवाल के इस ऐलान के बाद दिल्ली की सियासत अचानक से तेज हो गयी है। अब 17 सितंबर को आम आदमी पार्टी विधायक दल की बैठक बुलाई गयी है। इस बैठक में दिल्ली के नये सीएम कौन होगा इस पर मुहर लगेगी। इससे पहले आज मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल के सरकारी आवास पर पॉलिटिकल अफेयर्स कमेटी की बैठक आयोजित की गयी। इस बैठक में दिल्ली के नए मुख्यमंत्री के नाम पर चर्चा होने की उम्मीद है। 


वही अरविंद केजरीवाल कल अपना इस्तीफा सौपेंगे। इससे पहले आज केजरीवाल के सरकारी आवास पर आम आदमी पार्टी के नेता मनीष सिसोदिया, राघव चड्डा सहित पार्टी के कई वरीय नेता शामिल होंगे। इस बैठक को महत्वपूर्ण माना जा रहा है. वही 17 सितंबर की सुबह साढ़े 11 बजे आम आदमी पार्टी के विधायक दल की बैठक बुलाई गयी है। जिसमें दिल्ली के नए मुख्यमंत्री ने नाम पर मुहर लगेगी। मंगलवार की शाम 4:30 बजे दिल्ली के उपराज्यपाल वीके सक्सेना से मिलकर केजरीवाल उन्हें अपना इस्तीफा सौंपेंगे। जिसके बाद आम आदमी पार्टी विधायक दल के नेता का नाम और समर्थन पत्र एलजी को सौंप सकते हैं।