ब्रेकिंग
‘छुट्टे पैसे नहीं हैं तो बस से उतर जाओ’: कंडक्टर ने परिवहन मंत्री को ही उतार दिया, फिर जो हुआ…बेगूसराय सड़क हादसे में मृतकों की संख्या हुई पांच, घायल युवक ने इलाज के दौरान तोड़ा दम, परिवार पर टूटा दुखों का पहाड़बिहार में दर्दनाक हादसा: हाईटेंशन तार की चपेट में आने से एक दर्जन से अधिक लोग झुलसे, बिजली विभाग पर लापरवाही का आरोपबांकीपुर उपचुनाव में सियासी घमासान तेज: प्रशांत किशोर पर JDU का तीखा हमला, PK को बताया सियासी छुरछुरी पटाखा30 दिन जेल में रहने पर CM-PM और मंत्रियों की जाएगी कुर्सी! JPC ने तैयार की ड्राफ्ट रिपोर्ट, मानसून सत्र में पेश किए जाने की संभावना‘छुट्टे पैसे नहीं हैं तो बस से उतर जाओ’: कंडक्टर ने परिवहन मंत्री को ही उतार दिया, फिर जो हुआ…बेगूसराय सड़क हादसे में मृतकों की संख्या हुई पांच, घायल युवक ने इलाज के दौरान तोड़ा दम, परिवार पर टूटा दुखों का पहाड़बिहार में दर्दनाक हादसा: हाईटेंशन तार की चपेट में आने से एक दर्जन से अधिक लोग झुलसे, बिजली विभाग पर लापरवाही का आरोपबांकीपुर उपचुनाव में सियासी घमासान तेज: प्रशांत किशोर पर JDU का तीखा हमला, PK को बताया सियासी छुरछुरी पटाखा30 दिन जेल में रहने पर CM-PM और मंत्रियों की जाएगी कुर्सी! JPC ने तैयार की ड्राफ्ट रिपोर्ट, मानसून सत्र में पेश किए जाने की संभावना

'सब जगह जीतेंगे हम लोग ....', बोले RJD सुप्रीमो लालू यादव .... मोदी का खेल हुआ खत्म, नीतीश का नहीं है कोई मुकाबला

DELHI : सब जगह जीतेंगे हम लोग। सभी का अच्छा रिपोर्ट आ रहा है। मोदी तो खत्म हो गया। मोदी का अब खेल खत्म है। फालतू का बात बोलता है यह लोग नीतीश कुमार का कहीं कोई मुकाबला है। एक

'सब जगह जीतेंगे हम लोग ....', बोले RJD सुप्रीमो लालू यादव .... मोदी का खेल हुआ खत्म, नीतीश का नहीं है कोई मुकाबला
Tejpratap
Tejpratap
3 मिनट

DELHI : सब जगह जीतेंगे हम लोग। सभी का अच्छा रिपोर्ट आ रहा है। मोदी तो खत्म हो गया। मोदी का अब खेल खत्म है। फालतू का बात बोलता है यह लोग नीतीश कुमार का कहीं कोई मुकाबला है। एक बात साफ जान लीजिए एक नीतीश कुमार का कहीं कोई मुकाबला नहीं है। अब मोदी जी का खेल खत्म हो गया है। यह बातें राजद के सुप्रीमो लालू यादव ने कही है। 


दरअसल, राजद सुप्रीमो लालू यादव इन दिनों दिल्ली में मौजूद हैं। ऐसे में आज उनके खिलाफ चल रहे लैंड फॉर जॉब मामले में सुनवाई ही होनी थी। हालांकि, इस मामले की सुनवाई अब दिसंबर महीने के तीसरे सप्ताह में होगी। इसी दौरान जब दिल्ली में उनसे पत्रकारों ने पांच राज्यों में हुए विधानसभा चुनाव को लेकर सवाल किया तो उन्होंने कहा कि - वहां का रिपोर्ट अच्छा आ रहा है। सब जगह जीतेंगे हम लोग। मोदी जी का अब खेल खत्म है। 


इसके आलावा जब नीतीश कुमार के सदन में महिलाओं को लेकर दिए गए बयान के विरोध और उनकी मानसिक हालत पर उठ रहे सवाल को लेकर जब लालू से जवाब मांगा गया तो उन्होंने कहा कि - नीतीश जी के बारे में जी भी लोग बोल रहे हैं। बेकार बोल रहे हैं। नीतीश कुमार का कोई मुकाबला है। अब हर जगह से मोदी जी का खेल खत्म हो गया है। 


मालूम हो कि,पांच राज्यों ( राजस्थान, मध्य प्रदेश, छत्तीसगढ़, मिजोरम और तेलंगाना ) में हाल ही में संपन्न हुए विधानसभा चुनाव को लेकर आरजेडी प्रमुख लालू प्रसाद यादव की ओर से बड़ा दावा किया गया है। लालू यादव ने कहा कि पांचों राज्यों में हम (इंडिया गठबंधन) जीत रहे हैं। यहां  3 दिसंबर को पांच राज्यों में हुए चुनावों के नतीजे आएंगे।  


आपको बताते चलें कि, लालू यादव लगातार पीएम मोदी पर हमला बोलते रहते हैं। कुछ दिन पहले लालू यादव ने पीएम मोदी को अशुभ आदमी बता दिया था। लालू ने कहा था कि वर्ल्ड कप के फाइनल मुकाबले को देखने पहुंचे पीएम मोदी के कारण भारतीय क्रिकेट टीम को हार मिली थी। लालू के इस बयान को लेकर बीजेपी ने भी पलटवार किया था। बिहार बीजेपी अध्यक्ष सम्राट चौधरी ने कहा था कि हां, एकदम अशुभ हैं। किसके लिए? I.N.D.I.A. गठबंधन के लिए अशुभ हैं। जब तक नरेंद्र मोदी राजनीति में हैं तब तक उन लोगों के लिए राजनीतिक तौर पर काल के रूप में खड़े रहेंगे।