Bihar News: बिहार में यहां 2 बच्चों की डूबने से मौत, मातम में तब्दील हुई मुंडन की खुशियां Bihar Election 2025: मतदान से पहले डिस्पैच सेंटर से बूथ तक EVM की कैसे होती है निगरानी? जानें पूरी डिटेल Bihar Election : लखीसराय में विजय सिन्हा के काफिले पर हमला, DGP को CEC का कड़ा निर्देश ,कहा - तत्काल लें इस मामले में एक्शन रातों-रात सब्जीवाला बन गया करोड़पति: 11 करोड़ की लगी लॉटरी, एक हजार रुपये उधार देने वाले दोस्त को अब देगा एक करोड़ रुपये Bihar Election 2025: वोटिंग के दौरान छपरा में सीपीएम विधायक सत्येंद्र यादव की गाड़ी पर हमला, बाल-बाल बचे Bihar Election 2025: वोटिंग के दौरान छपरा में सीपीएम विधायक सत्येंद्र यादव की गाड़ी पर हमला, बाल-बाल बचे Bihar Election 2025: PM मोदी की जनसभा में उमड़ी भीड़,कहा - तेजस्वी और लालू को इससे ही मिल गया संकेत; जंगलराज वाले का रिपोर्ट जीरो Bihar Election : विजय सिन्हा के काफिले पर हमला,कहा -RJD के गुंडे ने किया है ऐसा काम, SP हैं कायर; अब होगा बुलडोजर एक्शन Bihar Election 2025: बिहार में वोटिंग के बीच धरना पर बैठ गए प्रशांत किशोर की जन सुराज पार्टी के उम्मीदवार, क्या है वजह? Bihar Election 2025: बिहार में वोटिंग के बीच धरना पर बैठ गए प्रशांत किशोर की जन सुराज पार्टी के उम्मीदवार, क्या है वजह?
1st Bihar Published by: Updated Thu, 27 May 2021 02:09:13 PM IST
- फ़ोटो
DESK: घर में शादी का माहौल था। गाजे बाजे के साथ बारात लग चुकी थी। वरमाला भी हो चुका था। विवाह की रस्में पूरी होने वाली थी तभी सात फेरों से पहले दिल का दौरा पड़ने से दुल्हन की मौत हो गयी। जिसके बाद शादी समारोह में कोहराम मच गया और शादी की खुशियां गम में तब्दील हो गयी।
दुल्हन की मौत के बाद दोनों परिवार के सदस्यों के बीच हुई आपसी सहमति में यह फैसला लिया गया कि दुल्हन की छोटी बहन से दुल्हे की शादी कराई जाए। जिसके बाद विवाह के मंडप में दोनों को लाया गया जहां साली से दुल्हे की शादी करा दी गयी। शादी के बाद जब दुल्हन की विदाई हुई जिसके बाद शव का अंतिम संस्कार किया गया।
मामला उत्तर प्रदेश के इटावा का है जहां 25 मई को समसपुर में सुरभि और मंजेश की शादी होनी थी। जिसे लेकर वधू पक्ष ने सारी तैयारियां कर रखी थी। बारातियों के आने पर उनका जोरदार स्वागत किया गया। बैंड बाजों के साथ पहुंची बारात में लोग जमकर झुमे। बारात लगने के बाद वरमाला भी हुआ। इस दौरान वर-वधू का फोटो भी लिया गया। पूरा माहौल खुशियां से भरा था। वरमाला के बाद दूल्हा-दुल्हन को शादी के मंडप में लाया गया।
जहां मांग भराई समेत कई रस्में पूरी हो चुकी थीं। सात फेरों की तैयारी की जा रही थी कि तभी रात करीब ढाई बजे दुल्हन अचानक बेहोश हो गयी। दुल्हन के बेहोश होते ही शादी समारोह में शामिल लोगों के बीच हड़कंप मच गया। जिसके बाद दुल्हन को गांव के एक निजी चिकित्सक के पास ले जाया गया। जहां डॉक्टर ने जांच पड़ताल के बाद मृत घोषित कर दिया।
हृदय गति के रुकने से दुल्हन की मौत की खबर सुनते ही दोनों परिवार की खुशियां मातम में बदल गयी। जिसके बाद दोनों परिवारों के आपसी सहमति के बाद मृतका की छोटी बहन की शादी दुल्हे से करा दी गयी। शादी के दौरान मृतका के शव को घर के एक कमरे में रखा गया था। शादी के बाद छोटी बहन की विदाई हुई जिसके बाद शव का अंतिम संस्कार किया गया। इस घटना को लेकर परिजन काफी सदमें में हैं। वही पूरे गांव में मातम का माहौल है। इलाके के लोग भी इस घटना से काफी हैरान है।