ब्रेकिंग
भूमि विवाद में भाभी और भतीजी पर किया था एसिड अटैक, 12 साल बाद आरोपी को उम्रकैद की सजाRJD की टिकट पर बांकीपुर से एक बार फिर चुनाव लड़ेंगी रेखा गुप्ता, बोलीं...बीजेपी से त्रस्त हो गई है जनताप्रेमिका की शादी होने के बाद ब्लैकमेल कर रहा था युवक, गर्लफ्रेंड ने कर दी ऐसी सेटिंग; चली गई जानPMCH में जमकर हंगामा: इलाज के दौरान नर्स के पति की मौत, डॉक्टरों पर मारपीट और लापरवाही का आरोप, निशांत कुमार से अस्पताल में कैमरा लगाने की मांग बांकीपुर उपचुनाव पर सियासी घमासान तेज, पप्पू यादव ने प्रशांत किशोर को बताया ‘हवा-हवाई नेता’; दे दी यह बड़ी सलाहभूमि विवाद में भाभी और भतीजी पर किया था एसिड अटैक, 12 साल बाद आरोपी को उम्रकैद की सजाRJD की टिकट पर बांकीपुर से एक बार फिर चुनाव लड़ेंगी रेखा गुप्ता, बोलीं...बीजेपी से त्रस्त हो गई है जनताप्रेमिका की शादी होने के बाद ब्लैकमेल कर रहा था युवक, गर्लफ्रेंड ने कर दी ऐसी सेटिंग; चली गई जानPMCH में जमकर हंगामा: इलाज के दौरान नर्स के पति की मौत, डॉक्टरों पर मारपीट और लापरवाही का आरोप, निशांत कुमार से अस्पताल में कैमरा लगाने की मांग बांकीपुर उपचुनाव पर सियासी घमासान तेज, पप्पू यादव ने प्रशांत किशोर को बताया ‘हवा-हवाई नेता’; दे दी यह बड़ी सलाह

सांप के साथ वीडियो बनाना पड़ गया भारी, गंवानी पड़ गई जान

KATIHAR: लोगों के हाथ में जबसे स्मार्ट मोबाइल आया है तब से वीडियो और रील्स बनाने का मानों एक शौक का चढ़ गया है। हर मौके पर लोग वीडियो बनाते नजर आते हैं। इस बार एक व्यक्ति को स

सांप के साथ वीडियो बनाना पड़ गया भारी, गंवानी पड़ गई जान
Jitendra Vidyarthi
3 मिनट

KATIHAR: लोगों के हाथ में जबसे स्मार्ट मोबाइल आया है तब से वीडियो और रील्स बनाने का मानों एक शौक का चढ़ गया है। हर मौके पर लोग वीडियो बनाते नजर आते हैं। इस बार एक व्यक्ति को सपेरा बनने का शौक चढ़ा था वो सांप को लेकर वीडियो बना रहा था। यह जानते हुए कि उसके हाथ में जो सांप है वो काफी जहरीला है इसके बावजूद वो अपनी जिन्दगी के साथ खिलवाड़ करने लगा। 


सांप को कभी वो गले में पहनता तो कभी हाथ में पकड़कर उसे घुमाता फिरता और मोबाइल से वीडियो बनाता। वीडियो बनाने के चक्कर में सांप ने उसे ऐसा डंसा कि वो वही पर गिर गया फिर उठकर खड़ा नहीं हो सका। मौके पर ही उसकी मौत हो गयी। एक गलती के कारण उसे अपनी जान गंवानी पड़ गयी।  


मामला कटिहार के कोढ़ा थाना क्षेत्र के मधुरा गांव का है जहां सांप के डंसने से  मछुआरे शकलदेव महलदार की मौत हो गई है। बताया जाता है कि मधुरा  गांव निवासी धनिकलाल महलदार के दामाद शकलदेव महलदार जो पूर्णियां जिले का रहने वाला था। तकरीबन 25 साल से अपने सुसराल में रहकर मेहनत मजदूरी और मछली पकड़ने का काम करता था और इसी से वो अपने परिवारों की जीविका चलाता था। वो कोशी नदी में मछली मारने गया था जहाँ लगाए गये जाल में एक जहरीला सांप फंस गया। 


मछुआरे सकलदेव ने जाल से सांप को निकाला और लोगों को डराने लगा और उससे  खेलने लगा। सांप को लेकर वो मोबाइल से वीडियो बनाने लगा। करीब दो घंटे तक वो सांप को हाथ में लेकर इधर-उधर घुमता रहा लोगों ने सांप को जंगल में छोड़ने को कहा लेकिन उसने उनकी बात नहीं मानी। 


वीडियो बनाने के दौरान जैसे ही सांप के मुंह से शक्लदेव का हाथ छूटा सांप ने उनके हाथ में ही डंस मार दिया। जिसके बाद घरवाले झाड़-फूंक करवाने के बाद अस्पताल ले जाने लगे लेकिन रास्ते में ही उनकी मौत हो गयी। बताया यह भी जाता है कि शकलदेव महलदार की शादी के तकरीबन तीस साल बीत जाने के बाद भी उनका एक भी औलाद नहीं था और उसे सपेरा बनने का शौक था।

टैग्स