ब्रेकिंग
पूर्व सीएम ममता बनर्जी के काफिले पर हमला, गाड़ी पर फेंके गए कीचड़-जूते; गरमाई बंगाल की सियासतमामी के इश्क में भांजे ने कर दिया कांड! मामा की हत्या कर शव को लगाया ठिकाने, खुलासे से मचा हड़कंपहरिद्वार में 500 हॉर्न वाली मॉडिफाइड बाइक सीज, कांवड़ यात्रा में पुलिस की सख्त कार्रवाईBPSC TRE-3 में आरक्षण का बड़ा खेल? यूपी-ओडिशा के अभ्यर्थियों को बिहार में आरक्षित कोटे से मिली नौकरी, अब खुला पूरा मामलाBihar Education : सरस्वती की जगह लक्ष्मी की उपासना? DPO अजीत अमर तो बानगी हैं, इसी विभाग के एक और अफसर के बारे में जानें- रिश्तेदार के नाम पर 'पेट्रोल पंप' से लेकर अन्य में करोड़ों के निवेशपूर्व सीएम ममता बनर्जी के काफिले पर हमला, गाड़ी पर फेंके गए कीचड़-जूते; गरमाई बंगाल की सियासतमामी के इश्क में भांजे ने कर दिया कांड! मामा की हत्या कर शव को लगाया ठिकाने, खुलासे से मचा हड़कंपहरिद्वार में 500 हॉर्न वाली मॉडिफाइड बाइक सीज, कांवड़ यात्रा में पुलिस की सख्त कार्रवाईBPSC TRE-3 में आरक्षण का बड़ा खेल? यूपी-ओडिशा के अभ्यर्थियों को बिहार में आरक्षित कोटे से मिली नौकरी, अब खुला पूरा मामलाBihar Education : सरस्वती की जगह लक्ष्मी की उपासना? DPO अजीत अमर तो बानगी हैं, इसी विभाग के एक और अफसर के बारे में जानें- रिश्तेदार के नाम पर 'पेट्रोल पंप' से लेकर अन्य में करोड़ों के निवेश

बिहार में अमानवीय घटना: नाबालिग प्रेमी युगल से रात के अंधेरे में हैवानियत, वीडियो वायरल होते ही लड़की ने उठा लिया खौफनाक कदम

Bihar Crime News: बेतिया के शिकारपुर थाना क्षेत्र में नाबालिग प्रेमी युगल के साथ अमानवीय बर्ताव का मामला सामने आया है। घटना का वीडियो वायरल होने के बाद नाबालिग लड़की की मौत हो गई, पुलिस हत्या और आत्महत्या दोनों एंगल से जांच कर रही है।

Bihar Crime News
प्रतिकात्मक तस्वीर
© File
Mukesh Srivastava
3 मिनट

Bihar Crime News: बिहार बेतिया के शिकारपुर थाना क्षेत्र के एक गांव में गुरुवार की रात मानवता को शर्मसार कर देने वाली घटना सामने आई है। गांव के ही एक नाबालिग प्रेमी जोड़े को ग्रामीणों ने पकड़कर बंधक बना लिया। किसी तरह नाबालिग लड़की मौके से भागकर अपने घर पहुंच गई, लेकिन नाबालिग लड़के को ग्रामीणों ने हाथ बांधकर बेरहमी से पीटा, उसका बाल काट दिया, नंगा किया और शुक्रवार की सुबह मुंह पर कालिख पोतकर चप्पलों की माला पहनाते हुए पूरे गांव में घुमाया। बाद में उसे उसके परिजनों के हवाले कर दिया गया।


इस पूरी घटना का वीडियो बनाकर सोशल मीडिया पर वायरल कर दिया गया। वीडियो वायरल होने के कुछ ही समय बाद नाबालिग लड़की ने फंदे से लटककर आत्महत्या कर ली। घटना की जानकारी मिलते ही ग्रामीणों द्वारा मामले को दबाने का प्रयास किया गया, लेकिन मृतका के परिजनों ने शिकारपुर थाना को इसकी सूचना दे दी। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर जांच शुरू कर दी। मौके पर एसडीपीओ जयप्रकाश सिंह और एफएसएल की टीम पहुंची तथा कई अहम साक्ष्य एकत्र किए।


परिजनों के अनुसार, घटना के समय मृतका के घर पर उसकी दादी और बड़ी बहन थीं, जबकि माता-पिता किसी रिश्तेदार के यहां गए हुए थे। परिजनों का आरोप है कि गांव के कुछ लड़कों ने नाबालिग लड़की को घर से बुलाकर साजिश के तहत फंसाया और उस पर झूठे व गंदे आरोप लगाए। इसके बाद दोनों नाबालिगों को बांधकर बेरहमी से पीटा गया और वीडियो वायरल कर दिया गया।


शुक्रवार की सुबह बड़ी बहन इंटरमीडिएट की परीक्षा देने नरकटियागंज गई थी और उसी दौरान घर में कोई मौजूद नहीं था। परिजनों का गंभीर आरोप है कि पंचायत पति इश्तेखार अहमद, उसकी पत्नी रवैया और अन्य ग्रामीणों ने मिलकर नाबालिग लड़की की हत्या कर शव को फंदे से लटका दिया।


हालांकि पुलिस ने पंचायत पति इश्तेखार अंसारी को हिरासत में लेकर पूछताछ शुरू कर दी है। इस संबंध में एसडीपीओ जयप्रकाश सिंह ने बताया कि नाबालिग के फंदे से लटकने की सूचना मिली है। शव पर चोट के निशान पाए गए हैं। पोस्टमार्टम के लिए शव भेजा गया है, रिपोर्ट आने के बाद ही यह स्पष्ट हो सकेगा कि मामला हत्या का है या आत्महत्या का। फिलहाल सभी बिंदुओं पर जांच कर आगे की कार्रवाई की जा रही है।

रिपोर्टिंग
F

रिपोर्टर

FIRST BIHAR

FirstBihar संवाददाता