ब्रेकिंग
पूर्व सीएम ममता बनर्जी के काफिले पर हमला, गाड़ी पर फेंके गए कीचड़-जूते; गरमाई बंगाल की सियासतमामी के इश्क में भांजे ने कर दिया कांड! मामा की हत्या कर शव को लगाया ठिकाने, खुलासे से मचा हड़कंपहरिद्वार में 500 हॉर्न वाली मॉडिफाइड बाइक सीज, कांवड़ यात्रा में पुलिस की सख्त कार्रवाईBPSC TRE-3 में आरक्षण का बड़ा खेल? यूपी-ओडिशा के अभ्यर्थियों को बिहार में आरक्षित कोटे से मिली नौकरी, अब खुला पूरा मामलाBihar Education : सरस्वती की जगह लक्ष्मी की उपासना? DPO अजीत अमर तो बानगी हैं, इसी विभाग के एक और अफसर के बारे में जानें- रिश्तेदार के नाम पर 'पेट्रोल पंप' से लेकर अन्य में करोड़ों के निवेशपूर्व सीएम ममता बनर्जी के काफिले पर हमला, गाड़ी पर फेंके गए कीचड़-जूते; गरमाई बंगाल की सियासतमामी के इश्क में भांजे ने कर दिया कांड! मामा की हत्या कर शव को लगाया ठिकाने, खुलासे से मचा हड़कंपहरिद्वार में 500 हॉर्न वाली मॉडिफाइड बाइक सीज, कांवड़ यात्रा में पुलिस की सख्त कार्रवाईBPSC TRE-3 में आरक्षण का बड़ा खेल? यूपी-ओडिशा के अभ्यर्थियों को बिहार में आरक्षित कोटे से मिली नौकरी, अब खुला पूरा मामलाBihar Education : सरस्वती की जगह लक्ष्मी की उपासना? DPO अजीत अमर तो बानगी हैं, इसी विभाग के एक और अफसर के बारे में जानें- रिश्तेदार के नाम पर 'पेट्रोल पंप' से लेकर अन्य में करोड़ों के निवेश

बिहार में खूनी खेल: फेसबुक, 'इश्क' और कत्ल, 5 साल पहले पति और अब पत्नी को गोलियों से किया छलनी

Bihar Crime News: कटिहार में सरेआम महिला की गोली मारकर हत्या से सनसनी फैल गई। फेसबुक प्रेम-प्रसंग से जुड़ी इस वारदात में चौंकाने वाला खुलासा हुआ कि 5 साल पहले मृतका के पति की भी हत्या हो चुकी थी।

Bihar Crime News
महिला की हत्या से सनसनी
© Reporter
Mukesh Srivastava
3 मिनट

Bihar Crime News: बिहार के कटिहार के सहायक थाना क्षेत्र का शरीफगंज (हवाई अड्डा) इलाका गोलियों की तड़तड़ाहट से गूंज उठा। यहां काजल कुमारी नामक महिला की सरेआम गोली मारकर हत्या कर दी गई है। इस हत्याकांड ने पूरे इलाके में सनसनी फैला दी है, लेकिन इसके पीछे की कहानी किसी फ़िल्मी स्क्रिप्ट से कम नहीं है।


साजिश की परतों में दबी सच्चाई

इस कत्ल के तार आज से नहीं, बल्कि 5 साल पुराने एक खूनी इतिहास से जुड़े हैं। सीताराम यादव ने एक चौंकाने वाला खुलासा करते हुए बताया कि मृतक काजल कुमारी के पति सुरेश यादव की भी 5 साल पहले उसके ससुराल में ही हत्या कर दी गई थी। पहले पति, और अब पत्नी—इस दोहरे हत्याकांड ने कई सवाल खड़े कर दिए हैं।


रात के अंधेरे में कौन आता था?

मामले में जनार्दन यादव ने मृतक के ससुर के हवाले से जो बताया, वह इस हत्या की वजह साफ करता है। ससुर का कहना है कि पिछले कई दिनों से रात के अंधेरे में एक लड़का काजल कुमारी से मिलने आया करता था। बात सिर्फ मिलने तक नहीं थी, फेसबुक (Facebook) पर काजल कुमारी की कई तस्वीरें वायरल की गई थीं। काजल को पहले भी जान से मारने की धमकियां मिल रही थीं, लेकिन किसी को अंदाजा नहीं था कि अंजाम इतना खौफनाक होगा।


SP ने की 'प्रेम-प्रसंग' की पुष्टि

कटिहार के SP शिखर चौधरी ने मामले की गंभीरता को देखते हुए बड़ी पुष्टि की है। पुलिस के मुताबिक, यह हत्या पूरी तरह से 'प्रेम प्रसंग' का नतीजा है। कातिल अपना काम करके फरार हो गए, लेकिन मौके से पुलिस को गोली का एक खोखा बरामद हुआ है। 


SP ने माना कि फेसबुक पर फोटो वायरल होने और पूर्व में मिली धमकियों के एंगल पर पुलिस तेजी से जांच कर रही है। पति की मौत के 5 साल बाद पत्नी का कत्ल—क्या यह सिर्फ प्रेम प्रसंग है या इसके पीछे कोई और गहरी साजिश? पुलिस अब उस 'मिस्टीरियस लड़के' की तलाश में है जो रात में आया करता था।

रिपोर्टिंग
S

रिपोर्टर

SONU

FirstBihar संवाददाता