ब्रेकिंग
समस्तीपुर RPF पोस्ट से शराब तस्करी के दो आरोपी फरार, एस्बेस्टस तोड़कर भागे; सब इंस्पेक्टर समेत 4 जवान निलंबितकरबिगहिया से अगवा युवक का अथमलगोला में मिला शव, परिजनों में मचा कोहराम Bihar Top 10 News: सम्राट चौधरी के बड़े फैसले, बारिश से हाहाकार, जमीन रजिस्ट्री के नए नियम और बांकीपुर उपचुनाव में बड़ा उलटफेर समेत 10 बड़ी खबरेंलाल किले को बम से उड़ाने की मिली धमकी, दिल्ली में हाई अलर्टअब आसमान से निहारिए बिहार की खूबसूरती… 15 जुलाई से पटना-राजगीर, वाल्मीकिनगर और कैमूर के लिए शुरू होगी हेलीकॉप्टर सेवासमस्तीपुर RPF पोस्ट से शराब तस्करी के दो आरोपी फरार, एस्बेस्टस तोड़कर भागे; सब इंस्पेक्टर समेत 4 जवान निलंबितकरबिगहिया से अगवा युवक का अथमलगोला में मिला शव, परिजनों में मचा कोहराम Bihar Top 10 News: सम्राट चौधरी के बड़े फैसले, बारिश से हाहाकार, जमीन रजिस्ट्री के नए नियम और बांकीपुर उपचुनाव में बड़ा उलटफेर समेत 10 बड़ी खबरेंलाल किले को बम से उड़ाने की मिली धमकी, दिल्ली में हाई अलर्टअब आसमान से निहारिए बिहार की खूबसूरती… 15 जुलाई से पटना-राजगीर, वाल्मीकिनगर और कैमूर के लिए शुरू होगी हेलीकॉप्टर सेवा

शाहरुख खान की बिगड़ी तबीयत,अहमदाबाद के केडी हॉस्पिटल में एडमिट

DESK: बॉलीबुड के सुपर स्टार शाहरुख खान की तबीयत अचानक बिगड़ गयी। आनन-फानन में उन्हें अहमदाबाद के केडी हॉस्पिट में एडमिट कराया गया। मिली जानकारी के अनुसार भीषण गर्मी की वजह से

शाहरुख खान की बिगड़ी तबीयत,अहमदाबाद के केडी हॉस्पिटल में एडमिट
Jitendra Vidyarthi
2 मिनट

DESK: बॉलीबुड के सुपर स्टार शाहरुख खान की तबीयत अचानक बिगड़ गयी। आनन-फानन में उन्हें अहमदाबाद के केडी हॉस्पिट में एडमिट कराया गया। मिली जानकारी के अनुसार भीषण गर्मी की वजह से वो डिहाइड्रेशन के शिकार हो गये हैं। अहमदाबाद में प्रचंड गर्मी से लोग परेशान है। यहां का तापमान 40 के पार पहुंच गया है। हीट स्ट्रोक की वजह से अचानक उनकी तबीयत बिगड़ गयी।  


बता दें कि अपनी आईपीएल टीम 'कोलकाता नाइट राइडर्स' को सपोर्ट करने के लिए हाल ही में शाहरुख खान अहमदाबाद आए हुए थे। नरेंद्र मोदी स्टेडियम में अपनी KKR टीम के सपोर्ट करने के लिए मंगलवार को ही गुजरात पहुंचे थे।


ताजा जानकारी के अनुसार प्राथमिक उपचार के बाद शाहरुख खान को हॉस्पिटल से छुट्टी मिल गयी है। अब वो पहले से राहत महसूस कर रहे हैं। केडी हॉस्पिटल के डॉक्टरों ने बताया कि भीषण गर्मी की वजह से शाहरुख खान डीहाइड्रेशन के शिकार हो गये थे। जिसके बाद यहां उन्हें लाया गया था। अब उनकी तबीयत पहले से बेहतर है। उन्हें आराम करने को कहा गया है। बता दें कि 26 मई को आईपीएल का फाइनल मुकाबला चेन्नई में होने वाला है यदि शाहरुख खान की तबीयत ठीक रहेगी तब ही वो एम चिदंबरम स्टेडियम में मौजूद रहेंगे।   

टैग्स