ब्रेकिंग
BIHAR: स्पा सेंटर पर स्पेशल क्राइम ब्रांच की रेड, सेक्स रैकेट का खुलासा!, पकड़े गये 4 युवती और 2 युवक भरत तिवारी एनकाउंटर केस की न्यायिक जांच तेज, आरा में आयोग के कार्यालय पहुंचे रिटायर्ड जज विनोद कुमार सिन्हा; गवाहों को जारी किया समनपटना पुलिस का बड़ा एक्शन: 29 फरार अपराधियों पर 25-25 हजार का इनाम घोषित, पूरी लिस्ट देखिए..भारी बारिश के बीच दिल्ली में बड़ा हादसा, निर्माणाधीन इमारत गिरी; मलबे में कई लोगों के दबने की आशंकाबिहार में ग्रीन एनर्जी को बढ़ावा, सरकारी भवनों पर लगेंगे 500 मेगावाट सोलर प्लांटBIHAR: स्पा सेंटर पर स्पेशल क्राइम ब्रांच की रेड, सेक्स रैकेट का खुलासा!, पकड़े गये 4 युवती और 2 युवक भरत तिवारी एनकाउंटर केस की न्यायिक जांच तेज, आरा में आयोग के कार्यालय पहुंचे रिटायर्ड जज विनोद कुमार सिन्हा; गवाहों को जारी किया समनपटना पुलिस का बड़ा एक्शन: 29 फरार अपराधियों पर 25-25 हजार का इनाम घोषित, पूरी लिस्ट देखिए..भारी बारिश के बीच दिल्ली में बड़ा हादसा, निर्माणाधीन इमारत गिरी; मलबे में कई लोगों के दबने की आशंकाबिहार में ग्रीन एनर्जी को बढ़ावा, सरकारी भवनों पर लगेंगे 500 मेगावाट सोलर प्लांट

साग खाने से एक ही परिवार के 3 लोगों की बिगड़ी तबीयत, सदर अस्पताल में भर्ती

MADHEPURA: मधेपुरा सदर प्रखंड के धुरगांव वार्ड नंबर 13 में जहरीली साग खाने से एक ही परिवार के 3 लोगों की तबीयत अचानक से खराब हो गयी। जिसके बाद स्थानीय लोगों की मददसे सभी को सद

साग खाने से एक ही परिवार के 3 लोगों की बिगड़ी तबीयत, सदर अस्पताल में भर्ती
Jitendra Vidyarthi
2 मिनट

MADHEPURA: मधेपुरा सदर प्रखंड के धुरगांव वार्ड नंबर 13 में जहरीली साग खाने से एक ही परिवार के 3 लोगों की तबीयत अचानक से खराब हो गयी। जिसके बाद स्थानीय लोगों की मददसे सभी को सदर अस्पताल मधेपुरा में भर्ती कराया गया। जहां सभी का इलाज चल रहा है। बताया जाता है कि वार्ड नंबर 13 निवासी सत्यनारायण दास की पत्नी पूनम देवी, उनकी लड़की मुंद्रिका कुमारी और लड़का सोनू कुमार की तबीयत खाना खाने के बाद अचानक बिगड़ने लगी। 


परिजनों ने बताया कि बगल के एक खेत से बच्चे साग तोड़कर लाए थे। जिसे खाने के बाद सबकी हालत बिगड़ने लगी। परिजनों को आशंका है कि साग में कीटनाशक मिला हुआ था और इसी कारण से इन लोगों की तबीयत खराब हुई है। आनन-फानन में स्थानीय लोगों एवं परिजनों ने तीनों पीड़ितों को सदर अस्पताल मधेपुरा में भर्ती कराया गया जहां इनका इलाज चल रहा है। इलाज कर रहे डॉक्टर ने बताया कि तीनों मरीज को ओब्जरबेशन में रखा गया है। फिलहाल तीनों मरीज की हालत में धीरे-धीरे सुधार हो रहा है।

रिपोर्टिंग
S

रिपोर्टर

Srikant Rai

FirstBihar संवाददाता