ब्रेकिंग
सिपाही बहाली परीक्षा पेपर लीक मामले में EOU की बड़ी कार्रवाई, दो सिपाही व गैंग के अन्य सदस्य गिरफ्तारपटना के राजीव नगर में फायरिंग से सनसनी, एक युवक को गोली लगी, दूसरे की छत से गिरकर मौत20 जुलाई से शुरू होगा बिहार विधानमंडल का मानसून सत्र, पांच दिनों के सेशन का शेड्यूल जारी; जानें..बांकीपुर उपचुनाव: भाजपा कोर कमेटी की अहम बैठक, प्रशांत किशोर के खिलाफ उम्मीदवार पर मंथनबांकीपुर विधानसभा उपचुनाव लड़ेंगे प्रशांत किशोर, जनसुराज ने की घोषणा; मुकाबला हुआ दिलचस्पसिपाही बहाली परीक्षा पेपर लीक मामले में EOU की बड़ी कार्रवाई, दो सिपाही व गैंग के अन्य सदस्य गिरफ्तारपटना के राजीव नगर में फायरिंग से सनसनी, एक युवक को गोली लगी, दूसरे की छत से गिरकर मौत20 जुलाई से शुरू होगा बिहार विधानमंडल का मानसून सत्र, पांच दिनों के सेशन का शेड्यूल जारी; जानें..बांकीपुर उपचुनाव: भाजपा कोर कमेटी की अहम बैठक, प्रशांत किशोर के खिलाफ उम्मीदवार पर मंथनबांकीपुर विधानसभा उपचुनाव लड़ेंगे प्रशांत किशोर, जनसुराज ने की घोषणा; मुकाबला हुआ दिलचस्प

रूस यात्रा पर रवाना हुए PM मोदी, 22वें शिखर सम्मेलन में होंगे शामिल; राष्ट्रपति पुतिन के साथ करेंगे प्राइवेट मीटिंग

DELHI: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 22वें भारत-रूस शिखर सम्मेलन में शामिल होने के लिए आज रूस के लिए रवाना हो गए। रूस के राष्ट्रपति ब्लादिमीर पुतिन के बुलावे पर पीएम मोदी रूस गए हैं। प

रूस यात्रा पर रवाना हुए PM मोदी, 22वें शिखर सम्मेलन में होंगे शामिल; राष्ट्रपति पुतिन के साथ करेंगे प्राइवेट मीटिंग
Mukesh Srivastava
2 मिनट

DELHI: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 22वें भारत-रूस शिखर सम्मेलन में शामिल होने के लिए आज रूस के लिए रवाना हो गए। रूस के राष्ट्रपति ब्लादिमीर पुतिन के बुलावे पर पीएम मोदी रूस गए हैं। पीएम मोदी का यह रूस दौरा काफी अहम माना जा रहा है। पीएम मोदी 8 से 10 जुलाई तक रूस और ऑस्ट्रिया के दौरे पर रहेंगे।


जानकारी के मुताबिक, रूस में भारत के राजदूत के मुताबिक, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और रूस के राष्ट्रपति के बीच एक प्राइवेट मीटिंग भी होने वाली है। डेलिगेशन स्तर पर भी दोनों नेताओं के बीच बात होगी। पुतिन ने पीएम मोदी और उनके साथ जाने वाले प्रतिनिधि के लिए लंच का भी आयोजन किया है। पीएम मोदी यहां एक प्रदर्शनी का भी अवलोकन करेंगे।


निर्धारित कार्यक्रम के मुताबिक, प्रधानमंत्री मोदी सुबह 10:55 बजे मास्को के लिए रवाना हो गए। शाम 5:20 बजे पीएम मोदी का विमान वनुकोवो-2 इंटरनेशनल एयरपोर्ट पर लैंड करेगी। शाम साढ़े 9 बजे से साढ़े 11 बजे तक पीएम मोदी और पुतिन के बीच प्राइवेट मीटिंग होगी। इसके बाद डिनर पार्टी आयोजित की जाएगी।


बता दें कि यह शिखर सम्मेलन तीन साल बाद हो रहा है। कोरोना काल की वजह से यह वार्षिक सम्मेलन तीन साल से नहीं हो रहा था। सम्मेलन में द्विपक्षीय संबंधों को और गहरा करने पर बातचीत होगी। पीएम मोदी और पुतिन के बीच दुनिया के ताजा हालात पर भी चर्चा होगी। वहीं पीएम मोदी यहां भारतीय मूल के लोगों से भी मुलाकात कर सकते हैं। इससे पहले साल 2019 में इस बैठक का आयोजन किया गया था।