ब्रेकिंग
पटना में सूखे नशा के खिलाफ बड़ी कार्रवाई, डेढ़ करोड़ की स्मैक के साथ दो महिला समेत तीन स्मगलर अरेस्टIRCTC मनी लॉन्ड्रिंग केस: लालू यादव और उनके परिवार को फिलहाल राहत, आरोप तय करने पर फैसला टलासाइबर ब्लैकमेलिंग का शिकार हुआ बिहार का युवक, पाकिस्तानी नंबर से धमकाकर ठगे 1.78 लाख रुपयेE20 विवाद पर पहला अहम फैसला, कंज्यूमर फोरम ने वाहन मालिक को दी बड़ी राहत; कार कंपनी को करना होगा यह कामIRCTC का बड़ा अपडेट! अब बिना कैप्चा मिनटों में बुक होगी ट्रेन टिकट, जानिए 4 नए बदलावपटना में सूखे नशा के खिलाफ बड़ी कार्रवाई, डेढ़ करोड़ की स्मैक के साथ दो महिला समेत तीन स्मगलर अरेस्टIRCTC मनी लॉन्ड्रिंग केस: लालू यादव और उनके परिवार को फिलहाल राहत, आरोप तय करने पर फैसला टलासाइबर ब्लैकमेलिंग का शिकार हुआ बिहार का युवक, पाकिस्तानी नंबर से धमकाकर ठगे 1.78 लाख रुपयेE20 विवाद पर पहला अहम फैसला, कंज्यूमर फोरम ने वाहन मालिक को दी बड़ी राहत; कार कंपनी को करना होगा यह कामIRCTC का बड़ा अपडेट! अब बिना कैप्चा मिनटों में बुक होगी ट्रेन टिकट, जानिए 4 नए बदलाव

PM मोदी की अपील की धज्जियां उड़ा रहे BJP सांसद राजीव प्रताप रूडी, लगाया जनता दरबार

PATNA: पीएम नरेंद्र मोदी लोगों को भीड़ से बचने की सलाह दे रहे हैं. लेकिन बीजेपी के नेता ही उनके अपील की धज्जियां उड़ा रहे हैं. छपरा सांसद राजीव प्रताप रूडी ने छपरा में जनता दरबार ल

FirstBihar
Manish Kumar
2 मिनट

PATNA: पीएम नरेंद्र मोदी लोगों को भीड़ से बचने की सलाह दे रहे हैं. लेकिन बीजेपी के नेता ही उनके अपील की धज्जियां उड़ा रहे हैं. छपरा सांसद राजीव प्रताप रूडी ने छपरा में जनता दरबार लगाया. इस दौरान कई लोगों की भीड़ जुटी. किसी ने मास्क नहीं पहना हुआ था. 

PM मोदी की अपील की धज्जियां उड़ा रहे BJP सांसद राजीव प्रताप रूडी, लगाया जनता दरबार

फोटो किया ट्वीट

राजीव प्रताप रूडी ने जनता दरबार का फोटो शेयर करते हुए लिखा कि शनिवार और रविवार की अवकाश में आज सारण की जनता के बीच उनकी व्यक्तिगत समस्याओं के निवारण की पहल किया है. 

लोगों ने दे डाली सलाह

राजीव के ट्वीट के बाद लोगों कमेंट करने लगे. लोगों सलाह देने लगे की भीड़ मत लगाइये. अक्षय कुमार सिन्हा ने कमेंट किया कि ''ग्रुप मिटिंग मना किया गया है. फिर भी आप कान में तेल डाल दिए है''. शिवम सिंह ने कमेंट किया कि ‘’सर कुछ दिन रुक जाइए. अभी काम करना कोई बहादुरी नहीं है बल्कि मूर्खता है.’’ बता दे कि बीजेपी ने भी बिहार में 31 मार्च तक अपने सभी कार्यक्रम को कोरोना के कारण रद्द कर दिया है. फिर भी राजीव प्रताप रुडी ने जनता दरबार लगाया. बिहार सरकार ने 31 मार्च तक सभी स्कूल, कॉलेज, मॉल, सिनेमा हॉल, पार्क, जू को बंद कर दिया है. वही, रैली, जुलूस, भीड़ वाले कार्यक्रम पर भी रोक लगा दिया गया.  


टैग्स