ब्रेकिंग
कचरे से बनी हाइड्रोजन गैस से दौड़ेंगी दिल्ली की बसें? केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी ने बताई भविष्य की योजनाऑपरेशन 'नया सवेरा 3.0' के तहत अरवल में बड़ी कार्रवाई, 14 लड़कियों का रेस्क्यू, आर्केस्ट्रा संचालक गिरफ्तारशराबबंदी पर सवाल : जहानाबाद सदर अस्पताल के डॉक्टर और कर्मचारियों का कथित शराब पार्टी का वीडियो वायरलजमुई में कुख्यात बालू तस्कर मंटू यादव गिरफ्तार, हथियार और 10 जिंदा कारतूस बरामदबिहार के भ्रष्ट अफसरों के 102 करोड़ की संपत्ति जब्ती की प्रक्रिया शुरू...32 Cr की प्रॉपर्टी कर ली गई सीजकचरे से बनी हाइड्रोजन गैस से दौड़ेंगी दिल्ली की बसें? केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी ने बताई भविष्य की योजनाऑपरेशन 'नया सवेरा 3.0' के तहत अरवल में बड़ी कार्रवाई, 14 लड़कियों का रेस्क्यू, आर्केस्ट्रा संचालक गिरफ्तारशराबबंदी पर सवाल : जहानाबाद सदर अस्पताल के डॉक्टर और कर्मचारियों का कथित शराब पार्टी का वीडियो वायरलजमुई में कुख्यात बालू तस्कर मंटू यादव गिरफ्तार, हथियार और 10 जिंदा कारतूस बरामदबिहार के भ्रष्ट अफसरों के 102 करोड़ की संपत्ति जब्ती की प्रक्रिया शुरू...32 Cr की प्रॉपर्टी कर ली गई सीज

रोहतास में वज्रपात से 5 लोगों की दर्दनाक मौत, 4 लोग झूलसकर घायल

ROHTAS: इस वक्त की बड़ी खबर रोहतास जिले से आ रही है जहां अलग-अलग थाना क्षेत्रों में ठनका गिरने से पांच लोगों की दर्दनाक मौत हो गई। बिक्रमगंज अनुमंडल क्षेत्र गोटपा में दो लोगों की म

रोहतास में वज्रपात से 5 लोगों की दर्दनाक मौत, 4 लोग झूलसकर घायल
Jitendra Vidyarthi
2 मिनट

ROHTAS: इस वक्त की बड़ी खबर रोहतास जिले से आ रही है जहां अलग-अलग थाना क्षेत्रों में ठनका गिरने से पांच लोगों की दर्दनाक मौत हो गई। बिक्रमगंज अनुमंडल क्षेत्र गोटपा में दो लोगों की मौत वज्रपात से हो गयी। 


35 साल के अरविंद कुमार गुप्ता और 27 साल के ओमप्रकाश राम की इस घटना में मौत हो गई। वहीं सूर्यपुरा थाना क्षेत्र के गोठानी मठिया गांव में 14 साल के आकाश गिरी की वज्रपात से मौत हो गई। जबकि तीन अन्य युवक झुलस गया। 


जबकि नोखा थाना क्षेत्र के लेवडा में 23 साल के सुनील कुमार की भी वज्रपात की चपेट में आने से मौत हो गयी। दिनारा के बेन सागर में विनय चौधरी की भी मौत ठनका गिरने से हो गई। इस प्रकार रोहतास जिले में कुल पांच लोगों की मौत हो गई एवं चार की हालत गंभीर है। जिन्हें इलाज के लिए विभिन्न अस्पतालों में भेजा गया है। सभी मृतकों के शवों को पोस्टमार्टम के लिए सासाराम के सदर अस्पताल लाया गया है।



टैग्स
रिपोर्टिंग
R

रिपोर्टर

RANJAN

FirstBihar संवाददाता