ब्रेकिंग
बहुजन महापंचायत पर जीतन राम मांझी का यू-टर्न, 5 जुलाई का कार्यक्रम स्थगित करने की अपीलPM मोदी का मुखौटा पहनकर मोबाइल शॉप में चोरी, 5 लाख के स्मार्टफोन लेकर फरार हुआ शातिरBihar Education News: शिक्षा विभाग में बड़ा फेरबदल, 13 जिलों में नए DEO की पोस्टिंग, RDDE भी बदले गए, लिस्ट देखें....बिहार में PPP मॉडल पर बनेंगे 31 विश्वस्तरीय बस स्टैंड, एयरपोर्ट जैसी सुविधाएं और होटल-मॉल भी होंगेमुजफ्फरपुर में कार के अंदर हथियार लहराने का वीडियो वायरल, SSP ने दिए जांच के आदेश, सोना बेचकर लोहा खरीदने की बात कर रहा शख्सबहुजन महापंचायत पर जीतन राम मांझी का यू-टर्न, 5 जुलाई का कार्यक्रम स्थगित करने की अपीलPM मोदी का मुखौटा पहनकर मोबाइल शॉप में चोरी, 5 लाख के स्मार्टफोन लेकर फरार हुआ शातिरBihar Education News: शिक्षा विभाग में बड़ा फेरबदल, 13 जिलों में नए DEO की पोस्टिंग, RDDE भी बदले गए, लिस्ट देखें....बिहार में PPP मॉडल पर बनेंगे 31 विश्वस्तरीय बस स्टैंड, एयरपोर्ट जैसी सुविधाएं और होटल-मॉल भी होंगेमुजफ्फरपुर में कार के अंदर हथियार लहराने का वीडियो वायरल, SSP ने दिए जांच के आदेश, सोना बेचकर लोहा खरीदने की बात कर रहा शख्स

रोहतास में फर्जी शिक्षक गिरफ्तार, 12 फरवरी को गणित शिक्षक के रूप में किया था योगदान

SASARAM: रोहतास के करगहर उत्क्रमित मध्य विद्यालय सेमरी से एक फर्जी शिक्षक को गिरफ्तार किया गया है। बता दें कि पिछले महीने की 12 फरवरी को उपेंद्र कुमार ने बीपीएससी शिक्षक बहाली

रोहतास में फर्जी शिक्षक गिरफ्तार, 12 फरवरी को गणित शिक्षक के रूप में किया था योगदान
Jitendra Vidyarthi
2 मिनट

SASARAM: रोहतास के करगहर उत्क्रमित मध्य विद्यालय सेमरी से एक फर्जी शिक्षक को गिरफ्तार किया गया है। बता दें कि पिछले महीने की 12 फरवरी को उपेंद्र कुमार ने बीपीएससी शिक्षक बहाली फेज -2 परीक्षा पास करने का दावा करते हुए 12 फरवरी को ही इस स्कूल में गणित शिक्षक के रूप में अपना योगदान दिया था। 


लेकिन बाद में उक्त शिक्षक उपेंद्र कुमार के खिलाफ एक परिवाद प्राप्त हुआ। जिसमें दावा किया गया कि सासाराम के दहियार के रहने वाले उपेंद्र कुमार फर्जी तरीके से शिक्षक बहाल हुए हैं। जब इसकी गहनता से जांच की गई तो जिला शिक्षा पदाधिकारी के कार्यालय से उसे गिरफ्तार कर लिया गया। 


जिला शिक्षा पदाधिकारी मदन राय ने बताया कि तमाम तरह के तकनीकी जांच के उपरांत शिक्षक को फर्जी पाया गया। जिसके बाद फर्जी शिक्षक उपेंद्र कुमार को नगर थाना की पुलिस के हवाले किया गया। मध्य विद्यालय सेमरी के प्रधानाध्यापक द्वारा उक्त मामले में एफआईआर की जा रही है। 




रिपोर्टिंग
R

रिपोर्टर

RANJAN

FirstBihar संवाददाता