ब्रेकिंग
तेज रफ्तार ट्रक ने युवती को रौंदा, मौके पर हुई मौत; नाराज लोगों ने किया सड़क जामBihar News : चलती ट्रेन में अकेली युवती से छेड़छाड़ ! मोकामा पहुंचते ही सेना का जवान गिरफ्तारBihar News: गर्मी, भूख और 35 KM लंबा जाम... मुंगेर के श्रीकृष्ण सेतु पर यात्रियों की बड़ी परेशानीBihar News : क्या टल जाएगा बिहार पंचायत चुनाव 2026? आरक्षण, वोटर लिस्ट और नए आयुक्त को लेकर बढ़ा सस्पेंसBihar News : बिहार में बड़ा फैसला! इन 4 शहरों में 2027 तक न जमीन बिकेगी, न होगा नया निर्माणतेज रफ्तार ट्रक ने युवती को रौंदा, मौके पर हुई मौत; नाराज लोगों ने किया सड़क जामBihar News : चलती ट्रेन में अकेली युवती से छेड़छाड़ ! मोकामा पहुंचते ही सेना का जवान गिरफ्तारBihar News: गर्मी, भूख और 35 KM लंबा जाम... मुंगेर के श्रीकृष्ण सेतु पर यात्रियों की बड़ी परेशानीBihar News : क्या टल जाएगा बिहार पंचायत चुनाव 2026? आरक्षण, वोटर लिस्ट और नए आयुक्त को लेकर बढ़ा सस्पेंसBihar News : बिहार में बड़ा फैसला! इन 4 शहरों में 2027 तक न जमीन बिकेगी, न होगा नया निर्माण

रोहतास में 6 साल की बच्ची के साथ रेप, 45 साल के दरिंदे पड़ोसी ने की हैवानियत

ROHTAS : बिहार में बढ़ते अपराध के सामने पुलिस बेबस नजर आ रही है. महिलाओं के साथ बढ़ती आपराधिक घटनाएं थमने का नाम नहीं ले रही है. इस वक्त एक ताजा खबर सामने आ रही है रोहतास से जहा

FirstBihar
First Bihar
2 मिनट

ROHTAS : बिहार में बढ़ते अपराध के सामने पुलिस बेबस नजर आ रही है. महिलाओं के साथ बढ़ती आपराधिक घटनाएं थमने का नाम नहीं ले रही है. इस वक्त एक ताजा खबर सामने आ रही है रोहतास से जहां एक 6 साल के मासूम के साथ 45 साल के दरिंदे पड़ोसी ने रेप की वारदात को अंजाम दिया. पुलिस मामले की छानबीन में जुटी हुई है. 


वारदात जिले के रोहतास थाना इलाके की है. जहां अकबरपुर में एक मासूम बच्ची के साथ रेप का मामला सामने आया है. पीड़िता के पिता से मिली जानकारी के मुताबिक पड़ोस में रहनेवाले भुइयां ने बच्ची को अपने घर से खैनी का डिब्बा लाने के बहाने घर के अंदर भेजा और जब घर के अंदर बच्ची गयी, तो दरवाजा बंद कर दिया. उसके बाद उसके साथ दुष्कर्म किया. उन्होंने बताया कि किसी तरह भागकर बच्ची अपने घर आयी और करीब आधी रात को डर से रोने लगी. उसी समय उसकी मां ने उससे बहला-फुसलाकर उसकी बातों को जाना और पूछा, तो उसने बताया कि मेरे साथ पड़ोस की ही भुइयां ने गलत हरकत की है. 


पीड़िता के परिजनों ने पुलिस को मामले की जानकारी दी. जानकारी मिलने पर रोहतास थाने के  प्रभारी विजेंद्र प्रताप सिंह ने दल-बल के साथ वाजितपुर पहुंचे. पुलिस ने 45 साल के दरिंदे पड़ोसी को हिरासत में ले लिया. साथ ही बच्ची के साथ-साथ बच्ची के माता-पिता को डेहरी महिला थाने भेज दिया. जहां महिला थाना की देखरेख में बच्ची का मेडिकल कराया गया.

टैग्स