ब्रेकिंग
Bihar News : अब ब्लॉक नहीं जाना पड़ेगा! बिहार के पंचायत भवन बनेंगे मिनी सचिवालय, जानिए क्या-क्या मिलेगाBihar News: SI परीक्षा देने जा रहे हैं? रेलवे ने कर दिया बड़ा इंतजाम, 12 स्पेशल ट्रेनों का पूरा टाइमटेबल देखेंBihar weather : आज घर से निकलने से पहले पढ़ लें! बिहार के 27 जिलों में तेज बारिश, आंधी और वज्रपात की चेतावनीBihar News : बिहार से हरियाणा जाना होगा आसान! 6 शहरों से शुरू होगी सरकारी AC बस सेवाBihar Ias Transfer: बिहार के 10 आईएएस अफसरों का ट्रांसफर-पोस्टिंग, पूरी लिस्ट देखिए..Bihar News : अब ब्लॉक नहीं जाना पड़ेगा! बिहार के पंचायत भवन बनेंगे मिनी सचिवालय, जानिए क्या-क्या मिलेगाBihar News: SI परीक्षा देने जा रहे हैं? रेलवे ने कर दिया बड़ा इंतजाम, 12 स्पेशल ट्रेनों का पूरा टाइमटेबल देखेंBihar weather : आज घर से निकलने से पहले पढ़ लें! बिहार के 27 जिलों में तेज बारिश, आंधी और वज्रपात की चेतावनीBihar News : बिहार से हरियाणा जाना होगा आसान! 6 शहरों से शुरू होगी सरकारी AC बस सेवाBihar Ias Transfer: बिहार के 10 आईएएस अफसरों का ट्रांसफर-पोस्टिंग, पूरी लिस्ट देखिए..

‘इंहा कऊन राज हअ तनी लोगन के ई बताईं चाचा जी’ बढ़ते अपराध पर रोहिणी का CM नीतीश से सवाल

PATNA: बिहार में बढ़ते अपराध को लेकर विपक्ष हमलावर बना हुआ है। सोशल मीडिया के जरिए सरकार के खिलाफ मोर्चा खोल चुके नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव को उनकी बहन रोहिणी आचार्य का साथ मिल ग

‘इंहा कऊन राज हअ तनी लोगन के ई बताईं चाचा जी’ बढ़ते अपराध पर रोहिणी का CM नीतीश से सवाल
Mukesh Srivastava
2 मिनट

PATNA: बिहार में बढ़ते अपराध को लेकर विपक्ष हमलावर बना हुआ है। सोशल मीडिया के जरिए सरकार के खिलाफ मोर्चा खोल चुके नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव को उनकी बहन रोहिणी आचार्य का साथ मिल गया है। तेजस्वी के साथ साथ रोहिणी भी बिहार की डबल इंजन सरकार पर हमले बोल रही है। बढ़ते अपराध को लेकर रोहिणी ने सीएम नीतीश से पूछा है कि बिहार में कौन सा राज चल रहा है?


रोहिणी आचार्य ने सोशल मीडिया एक्स पर लिखा, “दावा तो बिहार में कानून के राज का है लेकिन कानून व्यवस्था बहाल करने की जिम्मेदारी संभाल रहे लोग अनिश्चितकालीन अवकाश पर हैं और इसको लागू कराने वाला तंत्र आखों पर पट्टी व् कानों में तेल डाल कर सोया हुआ है. पूरे प्रदेश की पूरे साल की पोथी पलटने की बजाए राजधानी पटना की पिछले छः महीने की कथा पर नजर डालने से ही बेलगाम अपराध से पटी पड़ी पोथी का मजमून साफ हो जाता है और सुशासन के तमाम दावे सिरे से झूठे साबित होते हैं”।


रोहिणी ने आगे लिखा, “सूबे में सबसे सुरक्षित समझने जाने वाली जगह राजधानी पटना में घटित आपराधिक वारदातों की पिछले छः महीने की लिस्ट ही जब अंतहीन है, तो सूबे के बाकी हिस्सों में घटे वारदातों की लिस्ट का अंदाजा सहज ही लगाया जा सकता है. सूबे के मुखिया 'पार्टी विथ डिटर्जेंट' से मिले 'चमको साबुन' की मदद से खुद को चमकाने में व्यस्त हैं. सत्ता सुख का आनंद उठाते उनके सहयोगी दल वाले खेसरा-खतियान पलटने-पलटवाने में लगे हैं और बिहार की कानून-व्यवस्था भगवान भरोसे अपराध के तांडव के सामने घुटने टेके बैठी है”।