Hindi News / news / कैदी की संदिग्ध हालत में मौत, एक माह पहले ही गया था जेल

कैदी की संदिग्ध हालत में मौत, एक माह पहले ही गया था जेल

1st Bihar Published by: Ranjan Kumar Updated Mar 27, 2021, 7:39:48 AM

कैदी की संदिग्ध हालत में मौत, एक माह पहले ही गया था जेल

- फ़ोटो

ROHTAS : बिक्रमगंज के जेल में बंद एक कैदी की संदिग्ध हालत में मौत होने से हड़कंप मच गया है. मृतक की पहचान बिक्रमगंज के बघेला के रहने वाले संजय चौधरी के 22 साल के बेटे बिट्टू कुमार के रुप में की गई है. 

 बताया जाता है कि बिट्टू का अपने किराएदार के साथ विवाद चल  रहा था, जिसके बाद किरायेदार ने उसपर मामला दर्ज कराया था. इसी मामले में बिट्टू एक माह से जेल में बंद था. 

जहां शुक्रवार को उसकी तबीयत बिगड़ गई. आनन-फानन में बिट्टू को इलाज के लिए बिक्रमगंज के अनुमंडलीय अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां इलाज के दौरान बिट्टू की मौत हो गई. घटना के बाद मृतक के परिजनों को सूचना दी गई. जिसके बाद से घर में कोहराम मच गया है. मृतक के शव को पोस्टमार्टम के लिए सासाराम के सदर अस्पताल ले जाया गया है.