Hindi News / news / आरा में सड़क जाम कर आगजनी, जर्जर सड़क को लेकर आक्रोशित लोगों ने...

आरा में सड़क जाम कर आगजनी, जर्जर सड़क को लेकर आक्रोशित लोगों ने काटा बवाल

1st Bihar Published by: 7 Updated Jul 14, 2019, 11:45:02 AM

आरा में सड़क जाम कर आगजनी, जर्जर सड़क को लेकर आक्रोशित लोगों ने काटा बवाल

- फ़ोटो

ARA : जर्जर सड़क के कारण भोजपुर में आये दिन हो रही घटनाओं को लेकर लोगों ने बवाल काटा है. इस वक्त खबर सामने आ रही है आरा से जहां सड़क दुर्घनाओं से नाराज लोगों ने जमकर आक्रोश जताया है. लोगों का कहना है कि आरा में सड़कों की हालत जर्जर है. टूटी हुई सड़कों के कारण ही रोड एक्सीडेंट होते हैं. पूरी घटना जिले के नवादा थाना इलाके के धोबिघटवां मोड़ की है. जहां बीच सड़क पर उतरकर लोगों ने बवाल काटा है. इस वक्त लोग सड़क पर टायर जलाकर नारेबाजी कर रहे हैं. आरा-सासाराम मुख्य मार्ग को लोगों ने जाम कर दिया है. सरकार के खिलाफ उनकी नाराजगी देखी जा रही है. सड़क जाम होने के कारण रोड पर गाड़ियों की कतार लगी है. सड़क जाम की खबर मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस की टीम लोगों को समझा बुझाकर मामले को शांत कराने की कोशिश में जुटी हुई है. आरा से के के सिंह की रिपोर्ट