ब्रेकिंग
कचरे से बनी हाइड्रोजन गैस से दौड़ेंगी दिल्ली की बसें? केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी ने बताई भविष्य की योजनाऑपरेशन 'नया सवेरा 3.0' के तहत अरवल में बड़ी कार्रवाई, 14 लड़कियों का रेस्क्यू, आर्केस्ट्रा संचालक गिरफ्तारशराबबंदी पर सवाल : जहानाबाद सदर अस्पताल के डॉक्टर और कर्मचारियों का कथित शराब पार्टी का वीडियो वायरलजमुई में कुख्यात बालू तस्कर मंटू यादव गिरफ्तार, हथियार और 10 जिंदा कारतूस बरामदबिहार के भ्रष्ट अफसरों के 102 करोड़ की संपत्ति जब्ती की प्रक्रिया शुरू...32 Cr की प्रॉपर्टी कर ली गई सीजकचरे से बनी हाइड्रोजन गैस से दौड़ेंगी दिल्ली की बसें? केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी ने बताई भविष्य की योजनाऑपरेशन 'नया सवेरा 3.0' के तहत अरवल में बड़ी कार्रवाई, 14 लड़कियों का रेस्क्यू, आर्केस्ट्रा संचालक गिरफ्तारशराबबंदी पर सवाल : जहानाबाद सदर अस्पताल के डॉक्टर और कर्मचारियों का कथित शराब पार्टी का वीडियो वायरलजमुई में कुख्यात बालू तस्कर मंटू यादव गिरफ्तार, हथियार और 10 जिंदा कारतूस बरामदबिहार के भ्रष्ट अफसरों के 102 करोड़ की संपत्ति जब्ती की प्रक्रिया शुरू...32 Cr की प्रॉपर्टी कर ली गई सीज

रोड एंबुलेंस और कार में भीषण टक्कर, हादसे में 5 लोग घायल, एक बच्चा गंभीर हालत में पावापुरी रेफर

SHEKHPURA: बिहार के शेखपुरा जिले से इस वक्त की बड़ी खबर आ रही है जहां रोड एंबुलेंस और कार की सीधी टक्कर हो गयी। इस हादसे में कार सवार 5 लोग बुरी तरह घायल हो गये। इस घटना से मौके पर

रोड एंबुलेंस और कार में भीषण टक्कर, हादसे में 5 लोग घायल, एक बच्चा गंभीर हालत में पावापुरी रेफर
Jitendra Vidyarthi
2 मिनट

SHEKHPURA: बिहार के शेखपुरा जिले से इस वक्त की बड़ी खबर आ रही है जहां रोड एंबुलेंस और कार की सीधी टक्कर हो गयी। इस हादसे में कार सवार 5 लोग बुरी तरह घायल हो गये। इस घटना से मौके पर अफरा-तफरी मच गयी। सभी घायलों को सदर अस्पताल में भर्ती कराया गया है। वही गंभीर रूप से घायल एक बच्चे को पावापुरी रेफर किया गया है।


घटना शेखपुरा-बरबीघा मुख्य मार्ग पर तोठिया पहाड़ के पास हुई जहां रोड एंबुलेंस और कार की सीधी टक्कर हो गई। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि कार के पड़खच्चे उड़ गये। इस हादसे में कार सवार 5 लोग बुरी तरह घायल हो गये जिनमे दो बच्चों की हालत गंभीर बनी हुई है। वही इस हादसे के बाद रोड एम्बुलेंस लेकर चालक मौके से फरार हो गया। 


घायलों की पहचान नवादा के कौवाकोल थाना क्षेत्र के गोला बराजी निवासी अजय रजक, 46 वर्षीय रवि रंजन और मंटू सिंह के 3 बेटों के रूप में हुई है। बच्चों में 16 साल का अंकुश, 6 साल का भोलू और 10 साल के आर्यन की हालत गंभीर है। सभी का इलाज सदर अस्पताल में चल रहा है। वही 10 साल के आर्यन को प्राथमिक उपचार के बाद हायर सेंटर पावापुरी रेफर किया गया है। फिलहाल मौके पर पहुंची पुलिस आगे की कार्रवाई में जुटी है। 

टैग्स