1st Bihar Published by: Updated Jan 23, 2021, 7:47:35 AM
- फ़ोटो
VAISHALI : पूरे बिहार में कोहरे का कहर जारी है. घने कोहरे के कारण आए दिन सड़क हादसे हो रहे हैं और असमय लोगों की जान जा रही है. ताजा मामला हाजिपुर के सदर थाना इलाके के पुलिस लाइन की है, जहां पटना से जोगबनी जा रही बस डिवाइडर से टकराकर अनियंत्रित होकर एनएच 22 पर पलट गई.
इस हादसे में एक बस यात्री की मौके पर ही मौत हो गई. जबकि 12 से अधिक लोग गंभीर रूप से घायल हो गए. हादसे की जानकारी मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस ने सभी घायलों को तत्काल इलाज के लिए अस्पताल पहुंचाया, जहां कई की हालत गंभीर बनी हुई है.
बस यात्रियों ने बताया कि घने कोहरे के बाद भी ड्राइवर बस को तेज गति चला रहा था. इसी दौरान बस अचानक पलट गई. हादसे के बाद पुलिस के आला अधिकारी मौके पर पहुंचे और घायलों के इलाज का जायजा लिया. मृतक बस यात्री की पहचान अररिया के रहने वाले दशरथ साह के रूप में हुई है. वहीं उनकी पत्नी उषा देवी गंभीर रुप से घायल हुई हैं.