ब्रेकिंग
बहुजन महापंचायत पर जीतन राम मांझी का यू-टर्न, 5 जुलाई का कार्यक्रम स्थगित करने की अपीलPM मोदी का मुखौटा पहनकर मोबाइल शॉप में चोरी, 5 लाख के स्मार्टफोन लेकर फरार हुआ शातिरBihar Education News: शिक्षा विभाग में बड़ा फेरबदल, 13 जिलों में नए DEO की पोस्टिंग, RDDE भी बदले गए, लिस्ट देखें....बिहार में PPP मॉडल पर बनेंगे 31 विश्वस्तरीय बस स्टैंड, एयरपोर्ट जैसी सुविधाएं और होटल-मॉल भी होंगेमुजफ्फरपुर में कार के अंदर हथियार लहराने का वीडियो वायरल, SSP ने दिए जांच के आदेश, सोना बेचकर लोहा खरीदने की बात कर रहा शख्सबहुजन महापंचायत पर जीतन राम मांझी का यू-टर्न, 5 जुलाई का कार्यक्रम स्थगित करने की अपीलPM मोदी का मुखौटा पहनकर मोबाइल शॉप में चोरी, 5 लाख के स्मार्टफोन लेकर फरार हुआ शातिरBihar Education News: शिक्षा विभाग में बड़ा फेरबदल, 13 जिलों में नए DEO की पोस्टिंग, RDDE भी बदले गए, लिस्ट देखें....बिहार में PPP मॉडल पर बनेंगे 31 विश्वस्तरीय बस स्टैंड, एयरपोर्ट जैसी सुविधाएं और होटल-मॉल भी होंगेमुजफ्फरपुर में कार के अंदर हथियार लहराने का वीडियो वायरल, SSP ने दिए जांच के आदेश, सोना बेचकर लोहा खरीदने की बात कर रहा शख्स

बारात से लौट रही बोलेरो ट्रक में घुसी, 14 बरातियों की स्पॉट डेथ, घर में मचा हाहाकार

DESK : एक दर्दनाक सड़क हादसे में उत्तर प्रदेश के प्रतापगढ़ में 14 लोगों की स्पॉट डेथ हो गई है. ये सभी एक बारात से देर रात लौट रहै थे. मरने वालों में 6 नाबालिग हैं. मिली जानकारी के मुताबि

बारात से लौट रही बोलेरो ट्रक में घुसी, 14 बरातियों की स्पॉट डेथ, घर में मचा हाहाकार
Anamika
2 मिनट

DESK : एक दर्दनाक सड़क हादसे में उत्तर प्रदेश के प्रतापगढ़ में 14 लोगों की स्पॉट डेथ हो गई है. ये सभी एक बारात से देर रात लौट रहै थे. मरने वालों में 6 नाबालिग हैं. 

मिली जानकारी के मुताबिक बताया जा रहा है कि प्रतापगढ़ के मानिकपुर थाना के देशराज इनारा  में बारात से लौट रही बोलेरो अनियंत्रित होकर खड़ी ट्रक में घुस गई. इस भीषण हादसे में बोलेरो सवार 14 बारातियों की मौत हो गई. हादसा इतना भयानक था कि मौके पर पहुंची पुलिस ने बोलेरो गाड़ी को गैस से काटकर सभी 14 शवों को बाहर निकाला. 

पुलिस का कहना है कि बोलेरो सवार सभी लोग शेखरपुर गांव में शादी-समारोह  में शामिल होकर घर वापस लौट रहे थे. तभी ड्राइवर को झपकी आ गई और बोलेरो सड़क किनारे ट्रक में जा घुसी. रेसक्यू करने में तकरीबन दो घंटे का समय लग गया. शभी के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है. सभी मृतक  कुंडा कोतवाली के जिगरापुर चौसा गांव के रहने वाले हैं. हादसे की जानकारी मिलते ही गांव में हाहाकार मच गया है.