1st Bihar Published by: Jitendra Kumar Updated Dec 15, 2020, 9:19:57 AM
- फ़ोटो
BEGUSARAI : बेगूसराय में एक बार फिर तेज रफ्तार का कहर देखने को मिला है,जहां अज्ञात वाहन ने दो लोगों को रौंद दिया. इस हादसे में एक शख्स की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि दूसरा शख्स गंभीर रुप से घायल है.
घटना नगर थाना क्षेत्र के जयमंगला पेट्रोल पंप के एनएच 31 के समीप की है. मृतक की पहचान जाफरनगर वार्ड नंबर 12 निवासी पंकज कुमार के रूप में की गई है. मिली जानकारी के अनुसार मृतक अपने परिचित के साथ पैदल मजदूरी कर लौट रहा था, उसी दौरान अज्ञात वाहन की चपेट में आने से एक की घटनास्थल पर ही मौत हो गई जबकि दूसरा गंभीर रूप से घायल हो गया.
घायल शख्स को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जहां उसकी हालत गंभीर बनी हुई है. हादसे के बाद आक्रोशित लोगों ने खातोपुर चौक स्थित एनएच 31 को जाम कर दिया और मुआवजे की मांग पर अड़ गए. हादसा की सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस ने समझा बुझाकर मामला शांत कराया और शव को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए बेगूसराय सदर अस्पताल भेज दिया है.