Hindi News / news / बेगूसराय में दर्दनाक सड़क हादसा, 2 की मौत, 1 की हालत नाजुक

बेगूसराय में दर्दनाक सड़क हादसा, 2 की मौत, 1 की हालत नाजुक

1st Bihar Published by: Jitendra Kumar Updated Oct 22, 2019, 8:09:09 AM

बेगूसराय में दर्दनाक सड़क हादसा, 2 की मौत, 1 की हालत नाजुक

- फ़ोटो

BEGUSARAI: बड़ी खबर बेगूसराय से है जहां दर्दनाक सड़क हादसे में दो लोगों की मौके पर ही मौत हो गई, वहीं इस हादसे में घायल एक शख्स की हालत गंभीर बनी हुई है. 


हादसा बेगूसराय के फुलवड़िया थाना इलाके के बगराहा डीह की है बताया जाता है कि ट्रक ने सड़क किनारे खड़ी पिकअप वैन में टक्कर मार दी, जिससे पिकअप वैन पलट गई. इस हादसे में पिकअप पर सवार दो लोगों की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि पिकअप का चालक गंभीर रुप से घायल हो गया. 


जिसे इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जहां उसकी हालत गंभीर बताई जा रही है. हादसे की जानकारी मिलते ही फुलवड़िया थाना पुलिस पुलिस मौके पर पहुंची और हादसे की जांच में जुट गई. वहीं मृतक की पहचान में भी पुलिस जुट गई है.