1st Bihar Published by: Updated Oct 21, 2019, 1:33:58 PM
- फ़ोटो
BANKA: बड़ी खबर बांका के बेलहर से आ रही है, जहां पुलिस पेट्रोलिंग वाहन की चपेट में आ जाने से वोट देकर घर लौट कर महिला मतदाता की मौत हो गई है.
इस हादसे के बाद गुस्साए ग्रामीणों ने शव को सड़क पर रखकर जमकर बवाल काटा. गुस्साए लोग पुलिस के खिलाफ नारेबाजी कर रहे हैं और सड़क पर ही धरना पर बैठ गए हैं.
बताया जाता है कि बेलहर विधानसभा उपचुनाव के दौरान चांदन के चांदुबारी के सलैया बूथ से अपना मत डाल कर लौट रही मुनिया देवी आनंदपुर ओपी पुलिस के गश्ती वाहन के चपेट में आ गई, जिससे मुनिया देवी की मौके पर ही मौत हो गई. इस हादसे के बाद लोग आक्रोशित हो गए और हंगामा करने लगे.