ब्रेकिंग
Bihar News : बिहार में बाढ़ का कहर! 20 लोगों की मौत, चंपारण-सारण में हालात गंभीर; 50 गांवों का संपर्क टूटा✦सीतामढ़ी में दर्दनाक हादसा... छोटी बहन को बचाने पानी में उतरी बड़ी बहन, दोनों की डूबने से मौत✦गंडक का जलस्तर घटा, लेकिन खतरा बरकरार... बिहार के कई जिलों में बाढ़ से हाहाकार✦गंगा की तेज धार में बहे चाचा-भतीजा, साइकिल से लौटते समय हादसा; दोनों की मौत✦किशनगंज में 5 नए ROB को मिली मंजूरी... जमीन अधिग्रहण की तैयारी शुरू, जानिए किन जगहों पर होगा निर्माण✦Bihar News : बिहार में बाढ़ का कहर! 20 लोगों की मौत, चंपारण-सारण में हालात गंभीर; 50 गांवों का संपर्क टूटा✦सीतामढ़ी में दर्दनाक हादसा... छोटी बहन को बचाने पानी में उतरी बड़ी बहन, दोनों की डूबने से मौत✦गंडक का जलस्तर घटा, लेकिन खतरा बरकरार... बिहार के कई जिलों में बाढ़ से हाहाकार✦गंगा की तेज धार में बहे चाचा-भतीजा, साइकिल से लौटते समय हादसा; दोनों की मौत✦किशनगंज में 5 नए ROB को मिली मंजूरी... जमीन अधिग्रहण की तैयारी शुरू, जानिए किन जगहों पर होगा निर्माण

नेशनल गेम्स घोटाला के आरोपी आरके आनंद ने किया सरेंडर, कोर्ट ने FIR निरस्त करने से किया था इनकार

JHARKHAND: 34वें राष्ट्रीय खेल घोटाला मामले के आरोपी आरके आनंद ने आज रांची की अदालत में सरेंडर कर दिया। आरके आनंद ने पिछले दिनों अपने ऊपर दर्ज FIR को निरस्त करने की मांग की थी

नेशनल गेम्स घोटाला के आरोपी आरके आनंद ने किया सरेंडर, कोर्ट ने FIR निरस्त करने से किया था इनकार
Jitendra Vidyarthi
2 मिनट

JHARKHAND: 34वें राष्ट्रीय खेल घोटाला मामले के आरोपी आरके आनंद ने आज रांची की अदालत में सरेंडर कर दिया। आरके आनंद ने पिछले दिनों अपने ऊपर दर्ज FIR को निरस्त करने की मांग की थी लेकिन झारखंड हाईकोर्ट ने दर्ज एफआईआर को निरस्त करने से इनकार कर दिया था। 


गौरतलब है कि 34वें राष्ट्रीय खेल में 28 करोड़ 38 लाख रुपये के घोटाले के आरोप में एसीबी ने प्राथमिकी दर्ज की थी। इसमें एनजीओसी के कार्यकारी अध्यक्ष आरके आनंद, एसएम हाशमी, पीसी मिश्रा समेत अन्य को नामजद आरोपी बनाया गया था।


34वें राष्ट्रीय खेल घोटाला मामले की जांच एंटी करप्शन ब्यूरो कर रही है। एसीबी ने आरके आनंद को इस मामले में आरोपी बनाया है। उसी मामले में इन्होंने राहत के लिए हाईकोर्ट में याचिका दायर की थी। लेकिन उस याचिका पर सुनवाई के दौरान उन पर दर्ज एफआईआर को निरस्त करने से अदालत ने इनकार कर दिया था। आखिरकार इन्होंने आज रांची कोर्ट में सरेंडर कर दिया है।