ब्रेकिंग
पटना में सूखे नशा के खिलाफ बड़ी कार्रवाई, डेढ़ करोड़ की स्मैक के साथ दो महिला समेत तीन स्मगलर अरेस्टIRCTC मनी लॉन्ड्रिंग केस: लालू यादव और उनके परिवार को फिलहाल राहत, आरोप तय करने पर फैसला टलासाइबर ब्लैकमेलिंग का शिकार हुआ बिहार का युवक, पाकिस्तानी नंबर से धमकाकर ठगे 1.78 लाख रुपयेE20 विवाद पर पहला अहम फैसला, कंज्यूमर फोरम ने वाहन मालिक को दी बड़ी राहत; कार कंपनी को करना होगा यह कामIRCTC का बड़ा अपडेट! अब बिना कैप्चा मिनटों में बुक होगी ट्रेन टिकट, जानिए 4 नए बदलावपटना में सूखे नशा के खिलाफ बड़ी कार्रवाई, डेढ़ करोड़ की स्मैक के साथ दो महिला समेत तीन स्मगलर अरेस्टIRCTC मनी लॉन्ड्रिंग केस: लालू यादव और उनके परिवार को फिलहाल राहत, आरोप तय करने पर फैसला टलासाइबर ब्लैकमेलिंग का शिकार हुआ बिहार का युवक, पाकिस्तानी नंबर से धमकाकर ठगे 1.78 लाख रुपयेE20 विवाद पर पहला अहम फैसला, कंज्यूमर फोरम ने वाहन मालिक को दी बड़ी राहत; कार कंपनी को करना होगा यह कामIRCTC का बड़ा अपडेट! अब बिना कैप्चा मिनटों में बुक होगी ट्रेन टिकट, जानिए 4 नए बदलाव

RJD से नाराज सहयोगियों को साधेंगे पप्पू यादव, जाप की राष्ट्रीय कार्यकारिणी में बनाएंगे रणनीति

PATNA : महागठबंधन में राष्ट्रीय जनता दल से नाराज चल रहे हैं उसके सहयोगी दलों पर पप्पू यादव ने अपनी नजर टिका दी है. पप्पू यादव आगामी विधानसभा चुनाव के लिए महागठबंधन मैं शामिल सहयोगी

FirstBihar
Manish Kumar
2 मिनट

PATNA : महागठबंधन में राष्ट्रीय जनता दल से नाराज चल रहे हैं उसके सहयोगी दलों पर पप्पू यादव ने अपनी नजर टिका दी है. पप्पू यादव आगामी विधानसभा चुनाव के लिए महागठबंधन मैं शामिल सहयोगी दलों के साथ किस तरह का समीकरण बना सकते हैं. इस पर वह जल्द ही मंथन करने वाले हैं. पप्पू यादव ने 19 मार्च को जन अधिकार पार्टी की राष्ट्रीय कार्यकारिणी की बैठक बुलाई है.

19 मार्च को होने वाली राष्ट्रीय कार्यकारिणी की बैठक के पहले जाप की राज्य कार्यकारिणी की बैठक 18 मार्च को होगी. पटना में 2 दिनों तक पप्पू यादव अपने नेताओं के साथ इस बात पर मंथन करेंगे कि विधानसभा चुनाव को लेकर किस तरह की रणनीति के तहत आगे बढ़ा जाए. पप्पू यादव पूर्व मुख्यमंत्री जीतन राम मांझी के लगातार संपर्क में रहे हैं. आपको बता दें कि उपेंद्र कुशवाहा और मुकेश सहनी के साथ जीतन राम मांझी में कल भी बैठक की थी और आरजेडी को इस महीने के अंत तक का वक्त देते हुए जल्द कोआर्डिनेशन कमेटी बनाने को कहा था.


पप्पू यादव इन दलों के साथ अपनी राजनीतिक संभावनाओं को तलाश रहे हैं. हल्की जन अधिकार पार्टी के राष्ट्रीय प्रवक्ता प्रेमचंद सिंह ने बताया है कि राजनीतिक एजेंडे के साथ-साथ राष्ट्रीय कार्यकारिणी की बैठक में पार्टी की तरफ से कोरोना वायरस को लेकर भी जागरूकता अभियान चलाए जाने पर चर्चा होगी.