ब्रेकिंग
पटना वालों के लिए बड़ी खुशखबरी! अगस्त से गंगा पर दौड़ेगी मेट्रो जैसी सुपरफास्ट सेवा, जानें टाइम, किराया और रूटBihar News : बिहार में जमाबंदी सुधार अब पूरी तरह मुफ्त, RTPS काउंटर पर नहीं देना होगा कोई शुल्क; सरकार ने जारी किए सख्त निर्देशBihar News : बिहार सरकार का बड़ा फैसला! 2500 रुपये में पूरे राज्य के टोल फ्री, जानिए किसे मिलेगा फायदाBihar News : अब ब्लड सैंपल की जरूरत नहीं? HIV स्क्रीनिंग की नई तकनीक चर्चा मेंBihar News : अब बिना वजह नहीं होगा मरीजों का रेफरल! बिहार के हर जिला अस्पताल में 7 दिन के अंदर ICU और 24x7 इमरजेंसी सेवा शुरूपटना वालों के लिए बड़ी खुशखबरी! अगस्त से गंगा पर दौड़ेगी मेट्रो जैसी सुपरफास्ट सेवा, जानें टाइम, किराया और रूटBihar News : बिहार में जमाबंदी सुधार अब पूरी तरह मुफ्त, RTPS काउंटर पर नहीं देना होगा कोई शुल्क; सरकार ने जारी किए सख्त निर्देशBihar News : बिहार सरकार का बड़ा फैसला! 2500 रुपये में पूरे राज्य के टोल फ्री, जानिए किसे मिलेगा फायदाBihar News : अब ब्लड सैंपल की जरूरत नहीं? HIV स्क्रीनिंग की नई तकनीक चर्चा मेंBihar News : अब बिना वजह नहीं होगा मरीजों का रेफरल! बिहार के हर जिला अस्पताल में 7 दिन के अंदर ICU और 24x7 इमरजेंसी सेवा शुरू

राजद ने खोल दिया नीतीश और मोदी के मुलाकात का राज, कहा - दिल्ली में बैठ विधानसभा भंग करने की बन रही योजना

PATNA : क्या नीतीश कुमार तेजस्वी यादव से डर गए ? क्या नीतीश कुमार को भी अब लगने लगा है कि बिहार में लालू और तेजस्वी यादव् कोई बड़ा खेला करेंगे ? क्या नीतीश कुमार 12 फरवरी को फ्

राजद ने खोल दिया नीतीश और मोदी के मुलाकात का राज, कहा -  दिल्ली में बैठ विधानसभा भंग करने की बन रही योजना
Tejpratap
Tejpratap
3 मिनट

PATNA : क्या नीतीश कुमार तेजस्वी यादव से डर गए ? क्या नीतीश कुमार को भी अब लगने लगा है कि बिहार में लालू और तेजस्वी यादव् कोई बड़ा खेला करेंगे ? क्या नीतीश कुमार 12 फरवरी को फ्लोर टेस्ट से पहले अपना बहुमत नहीं साबित कर पायेंगे ? आखिर नीतीश कुमार फ्लोर टेस्ट से ठीक पहले पीएम मोदी और अमित शाह से मुलाकात करने दिल्ली क्यों गए? ये तमाम सवाल पिछले कई दिनों से राजनीतिक सुर्ख़ियों में बना हुआ है। इसके बाद अब आज राजद ने एक विधायक ने इसका राज खोल कर रख दिया है। उन्होंने बता दिया है कि आखिर नीतीश कुमार दिल्ली क्यों गए और वहां पर उनका क्या प्लान बना है। 


दरअसल, वीरेंद्र ने कहा कि अंदर क्या कुछ चल रहा है वह मैं आपको नहीं बता सकता बस इतना जान लीजिए कि पर्दा मत हटाइए। यदि पर्दा हट जाएगा तो बड़ा खेल हो जाएगा। 12 तारीख को जो होगा वह आप लोग खुद देख लीजिएगा। वहीं, पीएम मोदी और नीतीश की मुलाकात को लेकर कहा कि इस मुलाकात से कुछ नहीं होने वाला है। वह चाहते हैं कि विधानसभा का चुनाव और लोकसभा का चुनाव एक साथ हो। लेकिन आप खुद बताइए की कोई भी विधायक किसी भी पार्टी का हुआ चाहेगा कि दोनों चुनाव एक साथ हो? 


नीतीश कुमार मोदी जी से मुलाकात कर यह कहने गए थे कि अब हम थक गए हैं, हमारा समय हो गया है। इसलिए आप विधानसभा भंग करवा दीजिए। और विधानसभा लोकसभा चुनाव एक साथ करवा दिया जाए। नीतीश को अपने विधायकों का कोई फर्क नहीं पड़ता है। उन्हें कौन सा जनता के बीच जाना होता है। जनता के बीच तो यही विधायक को जाना होता है ना।


उधर, विधानसभा भंग होने के बाद राजद की तैयारी को लेकर उन्होंने कहा कि अब चुनाव आयोग ये एलान कर दी दें तो हमलोग क्या कर सकते हैं। यदि चुनाव होगा तो फिर हम लोग पूरी तरह से तैयार हैं। राजद हमेशा चुनाव के लिए तैयार होती है इसमें कुछ नया तैयारी नहीं करना है।

रिपोर्टिंग
A

रिपोर्टर

Aryan Anand

FirstBihar संवाददाता