ब्रेकिंग
बांकीपुर और दतिया उपचुनाव में बीजेपी को बड़ा झटका, प्रशांत किशोर और कांग्रेस उम्मीदवार ने दर्ज की जीत, चुनाव परिणामों की समीक्षा करेंगे नितिन नबीन बांकीपुर उपचुनाव: RJD उम्मीदवार रेखा कुमारी की जमानत जब्त, 14273 वोट के साथ तीसरे स्थान पर रहींजीत का सर्टिफिकेट मिलने के बाद प्रशांत किशोर के गांव में खुशी का माहौल, बिहार के अन्य जिलों में भी मनाया गया बांकीपुर का जश्न बांकीपुर के नतीजे पर बोलीं मीसा भारती, लोमड़ी हैं प्रशांत किशोर, बीजेपी के असली प्रत्याशी बांकीपुर उपचुनाव जीतने पर प्रशांत किशोर को मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने दी बधाई, बोले..जनता के फैसले को सम्मान बांकीपुर और दतिया उपचुनाव में बीजेपी को बड़ा झटका, प्रशांत किशोर और कांग्रेस उम्मीदवार ने दर्ज की जीत, चुनाव परिणामों की समीक्षा करेंगे नितिन नबीन बांकीपुर उपचुनाव: RJD उम्मीदवार रेखा कुमारी की जमानत जब्त, 14273 वोट के साथ तीसरे स्थान पर रहींजीत का सर्टिफिकेट मिलने के बाद प्रशांत किशोर के गांव में खुशी का माहौल, बिहार के अन्य जिलों में भी मनाया गया बांकीपुर का जश्न बांकीपुर के नतीजे पर बोलीं मीसा भारती, लोमड़ी हैं प्रशांत किशोर, बीजेपी के असली प्रत्याशी बांकीपुर उपचुनाव जीतने पर प्रशांत किशोर को मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने दी बधाई, बोले..जनता के फैसले को सम्मान

आरजेडी में पहुंच गए डिप्टी सीएम के दावेदार, अब तेजस्वी से चाहिए विधानसभा का टिकट

PATNA : 2015 के विधानसभा चुनाव में खुद को डिप्टी सीएम का दावेदार बताने वाले पूर्व मंत्री रमई राम को अब विधानसभा का टिकट चाहिए। जेडीयू में रहते हुए रमई राम ने पिछले विधानसभा चु

FirstBihar
First Bihar
2 मिनट

PATNA : 2015 के विधानसभा चुनाव में खुद को डिप्टी सीएम का दावेदार बताने वाले पूर्व मंत्री रमई राम को अब विधानसभा का टिकट चाहिए। जेडीयू में रहते हुए रमई राम ने पिछले विधानसभा चुनाव के दौरान खुद को डिप्टी सीएम का दावेदार बताया था लेकिन बदकिस्मती से वह विधायक भी नहीं बन पाए। 

चुनाव हारने के बाद रमई राम जब मुख्यमंत्री नीतीश कुमार से मिलने पहुंचे, तब वह भी उनकी डिप्टी सीएम वाली दावेदारी की खूब चर्चा हुई थी। रमई राम के सामने मुश्किल यह थी कि तब नीतीश महागठबंधन के साथ थे और रमई राम चाह कर भी आरजेडी का दामन थाम नहीं पाए। 

नीतीश कुमार ने जब महागठबंधन से अलग होने का फैसला किया तब रमई राम भी इस शरद यादव के साथ इस फैसले का विरोध जताते हुए जेडीयू से अलग हो गए। लेकिन खुद को डिप्टी सीएम का दावेदार बताने वाले रमई राम की राजनीति ऐसे हाशिए पर गई कि अब विधायक बनने के लिए उन्होंने तेजस्वी का नेतृत्व कबूल कर लिया। रमई राम आज अधिकारिक तौर पर आरजेडी में शामिल हो गए। पटना के हज भवन सभागार में रमई राम अपने समर्थकों के साथ आरजेडी में इस उम्मीद के साथ वापस लौटे हैं कि उन्हें विधानसभा के अगले चुनाव में टिकट तो जरूर मिल जाएगा। 

रिपोर्टिंग
G

रिपोर्टर

Ganesh Samrat

FirstBihar संवाददाता