ब्रेकिंग
मटन की जगह चिकन परोसे जाने पर निकाह के बाद भारी बवाल, बाराती-घराती में जमकर मारपीट, एक दर्जन लोग घायलसमस्तीपुर RPF पोस्ट से शराब तस्करी के दो आरोपी फरार, एस्बेस्टस तोड़कर भागे; सब इंस्पेक्टर समेत 4 जवान निलंबितकरबिगहिया से अगवा युवक का अथमलगोला में मिला शव, परिजनों में मचा कोहराम Bihar Top 10 News: सम्राट चौधरी के बड़े फैसले, बारिश से हाहाकार, जमीन रजिस्ट्री के नए नियम और बांकीपुर उपचुनाव में बड़ा उलटफेर समेत 10 बड़ी खबरेंलाल किले को बम से उड़ाने की मिली धमकी, दिल्ली में हाई अलर्ट मटन की जगह चिकन परोसे जाने पर निकाह के बाद भारी बवाल, बाराती-घराती में जमकर मारपीट, एक दर्जन लोग घायलसमस्तीपुर RPF पोस्ट से शराब तस्करी के दो आरोपी फरार, एस्बेस्टस तोड़कर भागे; सब इंस्पेक्टर समेत 4 जवान निलंबितकरबिगहिया से अगवा युवक का अथमलगोला में मिला शव, परिजनों में मचा कोहराम Bihar Top 10 News: सम्राट चौधरी के बड़े फैसले, बारिश से हाहाकार, जमीन रजिस्ट्री के नए नियम और बांकीपुर उपचुनाव में बड़ा उलटफेर समेत 10 बड़ी खबरेंलाल किले को बम से उड़ाने की मिली धमकी, दिल्ली में हाई अलर्ट

RJD की मुन्नी रजक का मोदी और शाह पर हमला, कहा- 'छात्रों का खून मत खौलाइये'

PATNA: आरजेडी की नवनिर्वाचित एमएलसी मुन्नी रजक भी तेजस्वी यादव के राजभवन मार्च को लेकर सड़क पर उतर आई हैं। उन्होंने सेना बहाली में केंद्र द्वारा लाई गई अग्निपथ योजना को लेकर सरकार प

RJD की मुन्नी रजक का मोदी और शाह पर हमला, कहा- 'छात्रों का खून मत खौलाइये'
First Bihar
2 मिनट

PATNA: आरजेडी की नवनिर्वाचित एमएलसी मुन्नी रजक भी तेजस्वी यादव के राजभवन मार्च को लेकर सड़क पर उतर आई हैं। उन्होंने सेना बहाली में केंद्र द्वारा लाई गई अग्निपथ योजना को लेकर सरकार पर जमकर हमला बोला है। उन्होंने कहा कि सरकार छात्रों का खून खौलाने का काम कर रही है। छात्रों की ताकत को सरकार समझ नही पा रही। वे सेना में बहाल होने के लिए इतनी मेहनत करते हैं, लेकिन सरकार उनकी भविष्य के साथ खिलवाड़ करने पर उतर आई है। 


मुन्नी रजक ने कहा कि छात्रों के लिए हमें जो करना पड़े, हम करेंगे। सरकार की नीतियां पूरी तरह फेल हैं। अब छात्रों के भविष्य को फेल नहीं होने देंगे। उन्होंने ये भी कहा कि मैं आरजेडी की तरफ से एमएलसी बनाई गई हूँ और ये मेरा पहला प्रदर्शन है। इससे शायद छात्रों को बल मिलेगा। जब पत्रकार ने उनसे सवाल पूछा कि अग्निपथ योजना का विरोध करने वाले आतंकवादी बताये जा रहे हैं। इसका जवाब देते हुए मुन्नी रजक ने कहा कि सरकार छात्रों के साथ खेल रही है, ऐसे में इस तरह की योजनाओं का समर्थन नहीं किया जा सकता है। 

टैग्स