ब्रेकिंग
रोजगार की तलाश में हरियाणा गया था परिवार, घर लौटते वक्त हुआ सड़क हादसा; दो मासूम भाई-बहन की मौतबाबा रामदेव के खिलाफ बिहार की कोर्ट में शिकायत, धार्मिक भावना आहत करने का आरोपमैट्रिक के बाद सीधे स्नातक..? BJP प्रत्याशी ने इंटर की डिग्री कब ली बताया ही नहीं, 10वीं पास करने के 12 सालों बाद सुदूर ग्रामीण इलाके के कॉलेज से 'ग्रेजुएशन' कियाBSSC कार्यालय पर अभ्यर्थियों का हंगामा, गेट पर जड़ा ताला; जल्द रिजल्ट जारी करने की मांगशाहरुख खान को सुप्रीम कोर्ट से राहत, 'मन्नत' बंगले पर CRZ मंजूरी के खिलाफ याचिका खारिजरोजगार की तलाश में हरियाणा गया था परिवार, घर लौटते वक्त हुआ सड़क हादसा; दो मासूम भाई-बहन की मौतबाबा रामदेव के खिलाफ बिहार की कोर्ट में शिकायत, धार्मिक भावना आहत करने का आरोपमैट्रिक के बाद सीधे स्नातक..? BJP प्रत्याशी ने इंटर की डिग्री कब ली बताया ही नहीं, 10वीं पास करने के 12 सालों बाद सुदूर ग्रामीण इलाके के कॉलेज से 'ग्रेजुएशन' कियाBSSC कार्यालय पर अभ्यर्थियों का हंगामा, गेट पर जड़ा ताला; जल्द रिजल्ट जारी करने की मांगशाहरुख खान को सुप्रीम कोर्ट से राहत, 'मन्नत' बंगले पर CRZ मंजूरी के खिलाफ याचिका खारिज

RJD का सांगठनिक चुनाव: राष्ट्रीय अध्यक्ष के चुनाव की घोषणा, 28 सितंबर को नॉमिनेशन

PATNA : राष्ट्रीय जनता दल के राष्ट्रीय मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी उदय नारायण चौधरी ने पार्टी के संगठनात्मक चुनाव सत्र 2022 - 2025 के लिए राष्ट्रीय अध्यक्ष के चुनाव से संबंधित का

RJD का सांगठनिक चुनाव: राष्ट्रीय अध्यक्ष के चुनाव की घोषणा, 28 सितंबर को नॉमिनेशन
Mukesh Srivastava
2 मिनट

PATNA : राष्ट्रीय जनता दल के राष्ट्रीय मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी उदय नारायण चौधरी ने पार्टी के संगठनात्मक चुनाव सत्र 2022 - 2025 के लिए राष्ट्रीय अध्यक्ष के चुनाव से संबंधित कार्यक्रम की घोषणा कर दी है। आगामी 26 सितंबर को सदस्यों की सूची का प्रकाशन किया जाएगा जबकि राष्ट्रीय परिषद सदस्यों की अंतिम सूची का प्रकाशन 27 सितंबर को केन्द्रीय कार्यालय दिल्ली, केन्द्रीय कैम्प कार्यालय पटना एवं सभी राज्यों के राज्य कार्यालयों में कर दिया जाएगा। वहीं 


राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं राष्ट्रीय कार्यकारिणी के सदस्य पद के लिए 28 सितंबर को दिल्ली में नामांकन होगा और उसी दिन शाम 5 बजे वैद्य उम्मीदवारों की सूची जारी कर दी जाएगी। पार्टी के सहायक राष्ट्रीय मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी चित्तरंजन गगन ने बताया कि आने वाले 9 अक्टूबर को नई दिल्ली स्थित एनडीएमसी के कन्वेंशन सेंटर में निवर्तमान राष्ट्रीय कार्यकारिणी की बैठक होगी, जिसमें राष्ट्रीय परिषद की बैठक एवं पार्टी के खुले अधिवेशन में रखे जाने वाले प्रस्तावों पर चर्चा की जाएगी।


जबकि 10 अक्टूबर को नई दिल्ली स्थित तालकटोरा स्टेडियम में पार्टी के राष्ट्रीय परिषद की बैठक होगी जिसमें राष्ट्रीय अध्यक्ष के साथ हीं राष्ट्रीय कार्यकारिणी के सदस्यों का चुनाव होगा और नवनिर्वाचित राष्ट्रीय अध्यक्ष को प्रमाण पत्र दिया जाएगा। इसके बाद नवनिर्वाचित अध्यक्ष की अध्यक्षता में खुला अधिवेशन होगा जिसमें राष्ट्रीय कार्यकारिणी द्वारा पेश प्रस्तावों पर चर्चा की जाएगी।

टैग्स