ब्रेकिंग
‘सामाजिक-आर्थिक न्याय हमारा संकल्प’, आरजेडी के स्थापना दिवस पर रोहिणी आचार्य का पोस्ट, बताया लालूवाद का असली मतलबबिहार में बड़ा फर्जीवाड़ा: सरकारी पोखर पर कब्जा कर कराई फर्जी रजिस्ट्री, मेयर के बेटे और डिप्टी मेयर समेत 47 लोगों के खिलाफ केसBihar News : बांकीपुर उपचुनाव में बड़ा आदेश! अब बिना अनुमति सभा-जुलूस किया तो होगी कार्रवाईBihar News : 35 साल पुराने विस्फोट केस में बड़ा फैसला! पूर्व सांसद सूरजभान सिंह समेत 3 आरोपित बरीBihar News: अब नहीं बचेगा कोई अपराधी! बिहार पुलिस मुख्यालय ने सभी एसपी को जारी किए सख्त निर्देश‘सामाजिक-आर्थिक न्याय हमारा संकल्प’, आरजेडी के स्थापना दिवस पर रोहिणी आचार्य का पोस्ट, बताया लालूवाद का असली मतलबबिहार में बड़ा फर्जीवाड़ा: सरकारी पोखर पर कब्जा कर कराई फर्जी रजिस्ट्री, मेयर के बेटे और डिप्टी मेयर समेत 47 लोगों के खिलाफ केसBihar News : बांकीपुर उपचुनाव में बड़ा आदेश! अब बिना अनुमति सभा-जुलूस किया तो होगी कार्रवाईBihar News : 35 साल पुराने विस्फोट केस में बड़ा फैसला! पूर्व सांसद सूरजभान सिंह समेत 3 आरोपित बरीBihar News: अब नहीं बचेगा कोई अपराधी! बिहार पुलिस मुख्यालय ने सभी एसपी को जारी किए सख्त निर्देश

दोस्त ऋषि कपूर को याद कर रोने लगे रजा मुराद, बोले..नहीं हो रहा यकीन की 45 साल पुराना दोस्त छोड़कर चला गया

MUMBAI: बॉलीवुड एक्टर ऋषि कपूर के निधन हो गया है. याद कर उनके दोस्त एक्टर रजा मुराद रोने लगे. बोले कि मुझे यकीन नहीं हो रहा है कि मेरा 45 साल पुराना दोस्

FirstBihar
Manish Kumar
2 मिनट

MUMBAI: बॉलीवुड एक्टर ऋषि कपूर के निधन हो गया है. याद कर उनके दोस्त एक्टर रजा मुराद रोने लगे. बोले कि मुझे यकीन नहीं हो रहा है कि मेरा 45 साल पुराना दोस्त मुझे छोड़कर चला गया है. 

रजा मुराद ने कहा कि मैं ने ऋषि कपूर के साथ बहुत सारी फिल्में की थी. सबसे पहले फिल्म लैला मजनू में मैंने ऋषि के साथ काम किया था. उसके बाद जो दोस्ती हुई वह सिलसिला चलाता आ रहा है. दोस्त के अलावे वह मेरे परिवार के सदस्य भी थे. रजा मुराद ने पुराने दिनों को याद करते हुए कहा कि मुंबई दंगों के उसने काफी मदद की थी, मेरी मां को उन्होंने कॉल कर कहा था कि परेशान होने की जरूरत नहीं है क्योंकि वह मेरे साथ हैं. 


एक के सदमे से उबरा नहीं था कि दूसरे ने दिया दर्द

रजा मुराद ने कहा कि इरफान खान के निधन के सदमे से उबरा भी नहीं था कि दोस्त ने बड़ा सदमा दे दिया. इस सदमे से उबरना पड़ा मुश्किल है. बता दें कि रजा मुराद ने ऋषि कपूर के साथ कई फिल्में की थी. दोनों में काफी गहरी दोस्ती थी. 

मुंबई में हुआ निधन

 बॉलीवुड के सीनियर एक्टर ऋषि कपूर का आज निधन हो गया है. तबीयत खराब होने के बाद उनको एचएन.रिलायंस फाउंडेशन हॉस्पिटल में भर्ती कराया गया था. उनको सांस लेने में दिक्कत हो रही थी. 67 साल के ऋषि कपूर कैंसर से पीड़ित थे. पिछले साल अमेरिका में एक साल रहकर अपना इलाज कराया था. ठीक होने के बाद वह मुंबई लौट आए थे. मुंबई आने के बाद ऋषि कपूर ने कहा था कि पहले से मैं खुद को फिट महसूस कर रहा हूं. लेकिन अचानक बुधवार की रात उनकी तबीयत खराब हो गई थी.