ब्रेकिंग
Bihar Education News: डेपूटेशन खत्म करने से पाप धूल जाएंगे ? 32 महीने में 27 लाख की सैलरी जबकि बैंक खातों से 2.51 करोड़ का लेन-देन, DPO का खेल उजागर होने के बाद प्रतिनियुक्ति खत्म भरत तिवारी एनकाउंटर केस: सुप्रीम कोर्ट ने CBI जांच की मांग पर सुनवाई से किया इनकार, परिवार को दिया यह सुझावBihar News : पटना में दिनदहाड़े गोलियों की तड़तड़ाहट! पेट्रोल पंप के पास फायरिंग में नाबालिग किशोरी को लगी गोली, मचा हड़कंपBihar News: भरत तिवारी एनकाउंटर केस पहुंचा राष्ट्रपति भवन, मुख्य सचिव को जांच के आदेश; पुलिस कार्रवाई पर उठे सवालBihar weather : बिहार में बदला मौसम का मिजाज! 22 जिलों में झमाझम बारिश की संभावना, IMD ने जारी किया अलर्टBihar Education News: डेपूटेशन खत्म करने से पाप धूल जाएंगे ? 32 महीने में 27 लाख की सैलरी जबकि बैंक खातों से 2.51 करोड़ का लेन-देन, DPO का खेल उजागर होने के बाद प्रतिनियुक्ति खत्म भरत तिवारी एनकाउंटर केस: सुप्रीम कोर्ट ने CBI जांच की मांग पर सुनवाई से किया इनकार, परिवार को दिया यह सुझावBihar News : पटना में दिनदहाड़े गोलियों की तड़तड़ाहट! पेट्रोल पंप के पास फायरिंग में नाबालिग किशोरी को लगी गोली, मचा हड़कंपBihar News: भरत तिवारी एनकाउंटर केस पहुंचा राष्ट्रपति भवन, मुख्य सचिव को जांच के आदेश; पुलिस कार्रवाई पर उठे सवालBihar weather : बिहार में बदला मौसम का मिजाज! 22 जिलों में झमाझम बारिश की संभावना, IMD ने जारी किया अलर्ट

CBI ने पूछताछ के लिए रिया को बुलाया, भाई से पहले ही हो चुकी पूछताछ

MUMBAI: इस वक्त की बड़ी खबर मुंबई से आ रही है. सुशांत सुसाइड केस में उनकी गर्लफ्रेंड रिया चक्रवर्ती को पूछताछ केे लिए सीबीआई ने बुलाया है. इससे पहले रिया के भाई शोविक से सीबीआ

CBI ने पूछताछ के लिए रिया को बुलाया, भाई से पहले ही हो चुकी पूछताछ
Manish Kumar
3 मिनट

MUMBAI: इस वक्त की बड़ी खबर मुंबई से आ रही है. सुशांत सुसाइड केस में उनकी गर्लफ्रेंड रिया चक्रवर्ती को पूछताछ केे लिए सीबीआई ने बुलाया है. इससे पहले रिया के भाई शोविक से सीबीआई की टीम पूछताछ कर चुकी है. रिया के ड्रग्स कनेक्शन मिलने के बाद एनसीबी की टीम भी मुंबई में पहुंच गई है. ईडी, सीबीआई के साथ-साथ रिया से एनसीबी की टीम भी पूछताछ करने वाली है. एनसीबी ने रिया समेत चार के खिलाफ ड्रग्स को लेकर एफआईआर दर्ज कराया है. 

सुशांत के रूममेंट ने खोला था कई राज

रिया चक्रवर्ती ने सुशांत के घर छोड़ने से पहले आईटी प्रोफेशनल को बुलाकर 8 हार्ड डिस्क से डेटा डिलीट करवाया था. यह बड़ा खुलासा सुशांत के रूममेट रहे सिद्धार्थ पिठानी ने किया बुधवार को किया था. सिद्धार्थ ने सीबीआई के सामने बड़ा राज खोला था. इसके बारे में भी सीबीआई रिया से पूछताछ करेगी. आखिर उसमें क्या था.  

हत्या की थी साजिश

इस खुलासे के बाद सुशांत के पिता केके सिंह के वकील ने कहा था कि अगर डेटा डिलीट करवाने की बात सही है तो यह साफ हो जाता है कि  सुशांत को मारने की साजिश रची पहले से ही रची जा रही थी. इस खुलासे के बाद बताया जा रहा है कि सीबीआई की टीम यह पता करने की कोशिश कर रही कि जो डेटा डिलीट कराया गया आखिर उसमें क्या था. उसमें कौन सा राज था जो रिया ने जाने से पहले उससे खत्म करा दिया. डाटा डिलीट कराने के बाद रिया अपना सामान 3 सूटकेस में करके अपने भाई के साथ सुशांत का फ्लैट छोड़कर चली. 

धोखे से ड्रग्स दिया जाता था सुशांत

रिया के जो वॉट्सऐप चैट ईडी को मिले हैं उससे रिया के कई राज खुले हैं. वह ड्रग्स डीलर गौरव के संपर्क में रहती थी. उससे ड्रग्स की डिमांड करती थी और उसके बारे में बात करती थी. एक चैट में सैमुअल मिरिंडा ने रिया को लिखा है- हैलो रिया, स्टफ लगभग खत्म हो गया है. एक चैट में जया शाह ने रिया को लिखा है पानी, चाय या कॉफी में 4 बूंद डालकर उसे दे देना. फिर 40 मिनट लगेंगे. इस बात शक जताया जा रहा है कि सुशांत को धोखे से ड्रग्स दिया जाता था.