ब्रेकिंग
Bihar Education News: डेपूटेशन खत्म करने से पाप धूल जाएंगे ? 32 महीने में 27 लाख की सैलरी जबकि बैंक खातों से 2.51 करोड़ का लेन-देन, DPO का खेल उजागर होने के बाद प्रतिनियुक्ति खत्म भरत तिवारी एनकाउंटर केस: सुप्रीम कोर्ट ने CBI जांच की मांग पर सुनवाई से किया इनकार, परिवार को दिया यह सुझावBihar News : पटना में दिनदहाड़े गोलियों की तड़तड़ाहट! पेट्रोल पंप के पास फायरिंग में नाबालिग किशोरी को लगी गोली, मचा हड़कंपBihar News: भरत तिवारी एनकाउंटर केस पहुंचा राष्ट्रपति भवन, मुख्य सचिव को जांच के आदेश; पुलिस कार्रवाई पर उठे सवालBihar weather : बिहार में बदला मौसम का मिजाज! 22 जिलों में झमाझम बारिश की संभावना, IMD ने जारी किया अलर्टBihar Education News: डेपूटेशन खत्म करने से पाप धूल जाएंगे ? 32 महीने में 27 लाख की सैलरी जबकि बैंक खातों से 2.51 करोड़ का लेन-देन, DPO का खेल उजागर होने के बाद प्रतिनियुक्ति खत्म भरत तिवारी एनकाउंटर केस: सुप्रीम कोर्ट ने CBI जांच की मांग पर सुनवाई से किया इनकार, परिवार को दिया यह सुझावBihar News : पटना में दिनदहाड़े गोलियों की तड़तड़ाहट! पेट्रोल पंप के पास फायरिंग में नाबालिग किशोरी को लगी गोली, मचा हड़कंपBihar News: भरत तिवारी एनकाउंटर केस पहुंचा राष्ट्रपति भवन, मुख्य सचिव को जांच के आदेश; पुलिस कार्रवाई पर उठे सवालBihar weather : बिहार में बदला मौसम का मिजाज! 22 जिलों में झमाझम बारिश की संभावना, IMD ने जारी किया अलर्ट

रिया चक्रवर्ती के घर पर NCB की छापेमारी, घर में ड्रग्स को लेकर चल रहा सर्च

MUMBAI: सुशांत सिंह राजपूत केस में रिया चक्रवर्ती के फैमिली के ड्रग्स कनेक्शन मिलने के बाद एनसीबी की टीम ने आज सुबह-सुबह घर पर छापेमारी कर दी है. घर में एनसीबी की टीम ड्रग्स को लेक

रिया चक्रवर्ती के घर पर NCB की छापेमारी, घर में ड्रग्स को लेकर चल रहा सर्च
Manish Kumar
2 मिनट

MUMBAI: सुशांत सिंह राजपूत केस में रिया चक्रवर्ती के फैमिली के ड्रग्स कनेक्शन मिलने के बाद एनसीबी की टीम ने आज सुबह-सुबह घर पर छापेमारी कर दी है. घर में एनसीबी की टीम ड्रग्स को लेकर सर्च ऑपरेशन चला रही है. एनसीबी के डिप्टी डायरेक्टर भी टीम के साथ रिया के घर पहुंचे हैं. 

सैमुअल मिरांडा के घर पर भी छापेमारी

रिया के घर के साथ-साथ एनसीबी की टीम सैमुअल मिरांडा के घर पर भी छापेमारी कर रही है. दोनों छापेमारी के बारे में बताया जा रहा है कि एक साथ हो रहा है. एनसीबी की टीम ने जब ड्रग्स पेडलर को गिरफ्तार किया था तो उसने कई राज बताए थे. पेडलर जैद ने रिया के भाई शोविक के साथ-साथ सैमुअल मिरांडा का नाम लिया था.

धोखे से ड्रग्स दिया जाता था सुशांत को

रिया के जो वॉट्सऐप चैट ईडी को मिले हैं उससे रिया के कई राज खुले हैं. वह ड्रग्स डीलर गौरव के संपर्क में रहती थी. उससे ड्रग्स की डिमांड करती थी और उसके बारे में बात करती थी. एक चैट में सैमुअल मिरिंडा ने रिया को लिखा है- हैलो रिया, स्टफ लगभग खत्म हो गया है. एक चैट में जया शाह ने रिया को लिखा है पानी, चाय या कॉफी में 4 बूंद डालकर उसे दे देना. फिर 40 मिनट लगेंगे. इस बात शक जताया जा रहा है कि सुशांत को धोखे से ड्रग्स दिया जाता था. इस चैट के खुलासे के बाद एनसीबी की टीम ने रिया, शोविक, सैमुअल समेत 5 के खिलाफ केस दर्ज कराया है. 

टैग्स