ब्रेकिंग
Bihar Education News: डेपूटेशन खत्म करने से पाप धूल जाएंगे ? 32 महीने में 27 लाख की सैलरी जबकि बैंक खातों से 2.51 करोड़ का लेन-देन, DPO का खेल उजागर होने के बाद प्रतिनियुक्ति खत्म भरत तिवारी एनकाउंटर केस: सुप्रीम कोर्ट ने CBI जांच की मांग पर सुनवाई से किया इनकार, परिवार को दिया यह सुझावBihar News : पटना में दिनदहाड़े गोलियों की तड़तड़ाहट! पेट्रोल पंप के पास फायरिंग में नाबालिग किशोरी को लगी गोली, मचा हड़कंपBihar News: भरत तिवारी एनकाउंटर केस पहुंचा राष्ट्रपति भवन, मुख्य सचिव को जांच के आदेश; पुलिस कार्रवाई पर उठे सवालBihar weather : बिहार में बदला मौसम का मिजाज! 22 जिलों में झमाझम बारिश की संभावना, IMD ने जारी किया अलर्टBihar Education News: डेपूटेशन खत्म करने से पाप धूल जाएंगे ? 32 महीने में 27 लाख की सैलरी जबकि बैंक खातों से 2.51 करोड़ का लेन-देन, DPO का खेल उजागर होने के बाद प्रतिनियुक्ति खत्म भरत तिवारी एनकाउंटर केस: सुप्रीम कोर्ट ने CBI जांच की मांग पर सुनवाई से किया इनकार, परिवार को दिया यह सुझावBihar News : पटना में दिनदहाड़े गोलियों की तड़तड़ाहट! पेट्रोल पंप के पास फायरिंग में नाबालिग किशोरी को लगी गोली, मचा हड़कंपBihar News: भरत तिवारी एनकाउंटर केस पहुंचा राष्ट्रपति भवन, मुख्य सचिव को जांच के आदेश; पुलिस कार्रवाई पर उठे सवालBihar weather : बिहार में बदला मौसम का मिजाज! 22 जिलों में झमाझम बारिश की संभावना, IMD ने जारी किया अलर्ट

कभी सुशांत के साथ सपनों का महल खड़ा कर रही थी रिया चक्रवर्ती, आज तलाशने पर भी नहीं मिल रहा फ्लैट

DESK : सुशांत सिंह राजपुर की प्रेमिका रही रिया चक्रवर्ती इन दिनों मुंबई की सड़कों पर घूम रही हैं. नए साल में एक नई शुरुआत के लिए रिया एक नया फ्लैट खोज रही हैं क्योंकि रिय

कभी सुशांत के साथ सपनों का महल खड़ा कर रही थी रिया चक्रवर्ती, आज तलाशने पर भी नहीं मिल रहा फ्लैट
First Bihar
3 मिनट

DESK :  सुशांत सिंह राजपुर की प्रेमिका रही रिया चक्रवर्ती इन दिनों मुंबई की सड़कों पर घूम रही हैं. नए साल में एक नई शुरुआत के लिए रिया एक नया फ्लैट खोज रही हैं क्योंकि रिया सांताक्रूज की जिस सोसायटी में रह रही है, वहां से इस फैमिली को घर खाली करने को कहा गया है. इसलिए वे अपने परिवार के साथ नया ठिकाना तलाश रही हैं. 


रिया चक्रवर्ती बांद्रा में भाई शौविक चक्रवर्ती के साथ फ्लैट खोजते हुए स्पॉट हुई. इस दौरान रिया पिंक टीशर्ट और ब्लैक पैंट में नज़र आई जिसके टॉप पर लिखा था ‘Love is Power’. वहीं शौविक चक्रवर्ती भी बहन के साथ मिलकर नया घर ढूंढ रहे हैं. वो इस दौरान ब्लैक जींस, व्हाइट टीशर्ट, और ब्लैक जैकेट में नज़र आए. 


कभी सुशांत के साथ सपनों का महल खड़ा कर रही थी रिया चक्रवर्ती, आज तलाशने पर भी नहीं मिल रहा फ्लैट


हम आपको बता दें की जमानत मिलने के बाद ये पहला मौका है जब रिया चक्रवर्ती यूंं पब्लिकली स्पॉट की गई हों. आपको बता दें कि सुशांत सिंह राजपूत की मौत के मामले की जांच के दौरान ही एनसीबी ने दोनों से पूछताछ की थी और ड्रग्स केस में दोनों का नाम सामने आया था जिसके कारण ही इन्हें जेल तक जाना पड़ा था. 


कभी सुशांत के साथ सपनों का महल खड़ा कर रही थी रिया चक्रवर्ती, आज तलाशने पर भी नहीं मिल रहा फ्लैट


रिया चक्रवर्ती को NCB ने 8 सिंतबर को हिरासत में लिया था. जिसके बाद वो तकरीबन 1 महीना जेल में रहीं. और 8 अक्टूबर को उन्हें ज़मानत मिली थी. वहीं शौविक को रिया से भी पहले गिरफ्तार कर लिया गया था लेकिन उन्हें 2 दिसंबर को जमानत मिली. जेल से बेल पर छूटने के बाद रिया चक्रवर्ती और उनके भाई शोविक घर तलाशते दिखे. 


कभी सुशांत के साथ सपनों का महल खड़ा कर रही थी रिया चक्रवर्ती, आज तलाशने पर भी नहीं मिल रहा फ्लैट


शोविक चक्रवर्ती को स्पेशल एनडीपीएस कोर्ट ने 2 दिसंबर को जमानत दी है. दरअसल नारकोटिक्स कंट्रोल ब्यूरो ने उन्हें सुशांत सिंह राजपूत की मौत की जांच के मामले ड्रग्स एंगल में नाम आने के बाद गिरफ्तार किया था. इतना ही नहीं ईडी ने रिया चक्रवर्ती के कई व्हाट्सएप मैसेज सीबीआई और एनसीबी को शेयर किए थे.


कभी सुशांत के साथ सपनों का महल खड़ा कर रही थी रिया चक्रवर्ती, आज तलाशने पर भी नहीं मिल रहा फ्लैट


हम आपको बता दें कि पिछले दिनों एक वीडियो भी सामने आया था, जिसमें रिया के पिता इंद्रजीत और मां संध्या चक्रवर्ती घर की तलाश में घूमते हुए नजर आए थे. दरअसल रिया की फैमिली अभी सांताक्रूज की जिस सोसायटी में रह रही है, वहां से इस फैमिली को घर खाली करने को कहा गया है. नारकोटिक्स ब्यूरो की पूछताछ के दौरान रिया के फ्लैट के बाहर हर दिन मीडिया वालों की भीड़ लगी रहती थी. उस दौरान भी सोसाइटी के कुछ लोगों ने नाराजगी जताई थी. जेल से लौटने के बाद रिया के परिवार पर घर खाली करने का दबाव बनाया जा रहा था.  


कभी सुशांत के साथ सपनों का महल खड़ा कर रही थी रिया चक्रवर्ती, आज तलाशने पर भी नहीं मिल रहा फ्लैट