ब्रेकिंग
पटना सिटी के लापता डेकोरेटर कारोबारी का शव नरैना नदी से बरामद, परिजनों के बीच मचा कोहराम मुजफ्फरपुर में विजिलेंस की बड़ी कार्रवाई: 20 हजार रुपये घूस लेते पंचायत रोजगार सेवक रंगेहाथ गिरफ्तारबिहार के गांवों में जमीन,मकान, दुकान से लेकर पानी-नाली पर लगेगा टैक्स, सम्राट सरकार ने दी मंजूरी, लोगों से मोटा कर वसूलेगी पंचायतBihar Police:थाने में लुंगी पहनकर ड्यूटी करने वाला दारोगा सस्पेंड, फर्स्ट बिहार की खबर का असरअब गांव में लगेगा होल्डिंग टैक्स: बढ़ेगी ग्राम पंचायतों की आय, सम्राट कैबिनेट का बड़ा फैसला पटना सिटी के लापता डेकोरेटर कारोबारी का शव नरैना नदी से बरामद, परिजनों के बीच मचा कोहराम मुजफ्फरपुर में विजिलेंस की बड़ी कार्रवाई: 20 हजार रुपये घूस लेते पंचायत रोजगार सेवक रंगेहाथ गिरफ्तारबिहार के गांवों में जमीन,मकान, दुकान से लेकर पानी-नाली पर लगेगा टैक्स, सम्राट सरकार ने दी मंजूरी, लोगों से मोटा कर वसूलेगी पंचायतBihar Police:थाने में लुंगी पहनकर ड्यूटी करने वाला दारोगा सस्पेंड, फर्स्ट बिहार की खबर का असरअब गांव में लगेगा होल्डिंग टैक्स: बढ़ेगी ग्राम पंचायतों की आय, सम्राट कैबिनेट का बड़ा फैसला

रेणु देवी बोली- तेजस्वी सिर्फ बिहार के विनाश के बारे में सोचते हैं, विकास से कोई मतलब नहीं

PATNA: बिहार की डिप्टी सीएम रेणु देवी ने तेजस्वी यादव की यात्रा को लेकर निशाना साधा है. रेणु देवी ने कहा कि तेजस्वी को बिहार के विकास से कोई वास्ता नहीं है. वह सिर्फ बिहार के विनाश

रेणु देवी बोली- तेजस्वी सिर्फ बिहार के विनाश के बारे में सोचते हैं, विकास से कोई मतलब नहीं
Manish Kumar
2 मिनट

PATNA: बिहार की डिप्टी सीएम रेणु देवी ने तेजस्वी यादव की यात्रा को लेकर निशाना साधा है. रेणु देवी ने कहा कि तेजस्वी को बिहार के विकास से कोई वास्ता नहीं है. वह सिर्फ बिहार के विनाश के बारे में सोचते हैं. 

आपदा के दौरान हो जाते हैं फरार

रेणु देवी ने कहा कि जब भी बिहार में आपदा आती है वह बिहार छोड़कर फरार हो जाते हैं. ऐसे नेता से बिहार की जनता क्या उम्मीद कर सकती है. ऐसे लोगों को यहां के लोग हकीकत जान चुके है. 

यात्रा की जरूरत नहीं

रेणु देवी ने कहा कि उनकी यात्रा की जरूरत बिहार के लोगों को नहीं है. यात्रा कर रहे हैं तो वह यात्रा करें. बिहार का और कैसे विकास हो इसको लेकर काम करना चाहिए. वह अपनी यात्रा में विकास की बातें करें, अगर किसी जगह पर कमी है तो उसके बारे में सरकार को बताए. बिहार के विकास में राजनीति नहीं होनी चाहिए. सत्ता पक्ष और विपक्ष सत्ता के एक ही पहलू है. बिहार के विकास के लिए दोनों को मिलकर काम करना चाहिए. लेकिन हम विकास की सोचते हैं तो वह विनाश की सोचते हैं. कानून व्यवस्था पर सवाल उठाने पर कहा कि लालू राज में जंगल राज था. कानून व्यवस्था की स्थिति ठीक नहीं थी. महिलाएं शाम को घर से बाहर नहीं निकल पाती थी.लेकिन अब कानून का राज है.

टैग्स