ब्रेकिंग
‘अगर कोई हम पर रिवॉल्वर तानता है तो उसे कैसे छोड़ा जा सकता है’, भरत तिवारी एनकाउंटर पर फिर बोले जीतन राम मांझीभरत तिवारी को न्याय दिलाने की मांग तेज, 17 जुलाई को जंतर-मंतर पर धरना, जांच पर उठे सवालAadhaar यूजर्स के लिए बड़ा बदलाव: mAadhaar ऐप बंद, UIDAI ने लॉन्च किया नया Aadhaar App; जानें.. नए फीचर्सबिहार के यात्रियों के लिए एडवाइजरी जारी, इस एयरपोर्ट से चार महीने तक सप्ताह में दो दिन नहीं उड़ेंगे विमानदर्दनाक सड़क हादसे में दो लोगों की मौत, आक्रोशित लोगों ने किया भारी बवाल; पुलिस पर पथराव और तोड़फोड़‘अगर कोई हम पर रिवॉल्वर तानता है तो उसे कैसे छोड़ा जा सकता है’, भरत तिवारी एनकाउंटर पर फिर बोले जीतन राम मांझीभरत तिवारी को न्याय दिलाने की मांग तेज, 17 जुलाई को जंतर-मंतर पर धरना, जांच पर उठे सवालAadhaar यूजर्स के लिए बड़ा बदलाव: mAadhaar ऐप बंद, UIDAI ने लॉन्च किया नया Aadhaar App; जानें.. नए फीचर्सबिहार के यात्रियों के लिए एडवाइजरी जारी, इस एयरपोर्ट से चार महीने तक सप्ताह में दो दिन नहीं उड़ेंगे विमानदर्दनाक सड़क हादसे में दो लोगों की मौत, आक्रोशित लोगों ने किया भारी बवाल; पुलिस पर पथराव और तोड़फोड़

रिलीज़ होते ही विवादों में घिरा 'तांडव', हिंदू देवताओं का अपमान करने का आरोप

DESK : बॉलीवुड एक्टर सैफ अली खान, डिंपल कपाड़िया, तिग्मांशु धूलिया और सुनील ग्रोवर स्टारर वेब सीरीज 'तांडव' को आज OTT प्लेटफार्म पर रिलीज किया गया. लेकिन सितारों से सजी ये

रिलीज़ होते ही विवादों में घिरा 'तांडव', हिंदू देवताओं का अपमान करने का आरोप
First Bihar
3 मिनट

DESK : बॉलीवुड एक्टर सैफ अली खान, डिंपल कपाड़िया, तिग्मांशु धूलिया और सुनील ग्रोवर स्टारर वेब सीरीज 'तांडव' को आज OTT प्लेटफार्म पर रिलीज किया गया. लेकिन सितारों से सजी ये वेब सीरीज रिलीज़ होते ही विवादों से घिर गई. लोगों का कहना हैं कि इस वेब सीरीज में हिंदू देवताओं का अपमान किया गया है. 


आपको बता दें कि वेब सीरीज के पहले एपिसोड में जीशान अय्यूब भगवान शिव के वेश में नजर आ रहे हैं और यूनिवर्सिटी के छात्रों को संबोधित करते हुए कहते हैं कि आखिर आपको किससे आजादी चाहिए. उनके मंच पर आते ही एक मंच संचालक कहता है, 'नारायण-नारायण. प्रभु कुछ कीजिए. रामजी के फॉलोअर्स लगातार सोशल मीडिया पर बढ़ते ही जा रहे हैं. मुझे लगता है कि हमें भी कुछ नई स्ट्रेटेजी बना ही लेनी चाहिए.' इस पर शिव के रूप में नजर आ रहे जीशान अय्यूब कहते हैं, 'क्या करूं मैं तस्वीर बदल दूं क्या?' इस पर मंच संचालक कहता है कि भोलेनाथ आप तो बहुत ही भोले हैं.  


वेब सीरीज के इस एपिसोड को देखते ही लोगों ने सोशल मीडिया पर अपनी राय रखनी शुरू कर दी है. दरअसल इस पूरे मामले को JNU मामले से जोड़ा गया है. इसी दौरान भगवान शिव के किरदार में खड़े एक्टर जीशान अय्यूब गाली भी देते हैं. जिसके बाद लोग इसका विरोध कर रहे है और उनका कहना हैं कि ये हिंदू धर्म का अपमान है. अली अब्बास जफर के निर्देशन में बनी इस सिरीज को कुछ लोग पसंद कर रहे हैं तो वहीं कुछ लोगों का कहना है कि इसमें हिंदुओं की भावनाओं को आहत किया गया है. 


इस बात को लेकर फैंस में नाराजगी है. ख़ास कर हिंदू संगठन इससे काफी नाराज हैं. वही सोशल मीडिया पर लोग 'तांडव' को जमकर ट्रोल भी कर रहे हैं. साथ ही तांडव के मेकर्स से हिंदू देवताओं का अपमान और हिंदुओं की भावनाओं को आहत करने को लेकर माफ़ी मांगने के लिए कहा जा रहा है. आपको बता दें कि यह विवादित क्लिप सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रहा है और साथ ही सीरीज के मेकर्स और जीशान अय्यूब को भी जमकर ट्रोल किया जा रहा है. सोशल मीडिया पर लोगों का कहना है कि बॉलीवुड फिल्म इंडस्ट्री में लोग जानबूझकर हिंदुओं और हिंदू धर्म को टारगेट कर रहे हैं.