ब्रेकिंग
बिहार में बेखौफ हुए अपराधी: किराए के मकान से निकलते ही मजदूर को सिर में मारी गोली, मौके पर मौतदोस्त की पत्नी संग लिव-इन में रह रहे युवक की संदिग्ध मौत, परिजनों ने पहले पति पर लगाया हत्या का आरोपबिहार में बारिश बनी आफत: 22 गांवों का संपर्क टूटा, जान जोखिम में डालकर नदी पार करने को मजबूर ग्रामीणभैंस बेचकर प्रेमिका से रचाई शादी, घर पहुंचते ही परिजनों ने दूल्हे की कर दी धुनाई... VIDEO वायरलBihar News : बिहार में 40 KM फोरलेन का ऐलान, ₹534 करोड़ की मंजूरी से इन जिलों की बदलेगी तस्वीरबिहार में बेखौफ हुए अपराधी: किराए के मकान से निकलते ही मजदूर को सिर में मारी गोली, मौके पर मौतदोस्त की पत्नी संग लिव-इन में रह रहे युवक की संदिग्ध मौत, परिजनों ने पहले पति पर लगाया हत्या का आरोपबिहार में बारिश बनी आफत: 22 गांवों का संपर्क टूटा, जान जोखिम में डालकर नदी पार करने को मजबूर ग्रामीणभैंस बेचकर प्रेमिका से रचाई शादी, घर पहुंचते ही परिजनों ने दूल्हे की कर दी धुनाई... VIDEO वायरलBihar News : बिहार में 40 KM फोरलेन का ऐलान, ₹534 करोड़ की मंजूरी से इन जिलों की बदलेगी तस्वीर

RCP सिंह नालंदा यात्रा पर निकले, जगह-जगह हो रहा स्वागत

PATNA : केंद्रीय मंत्री बनने के बाद सोमवार को पहली बार पटना पहुंचे. आरसीपी सिंह आज पटना से नालंदा के लिए रवाना हो गए हैं. आरसीपी सिंह आज नालंदा जिले की यात्रा पर रहेंगे. पटना

RCP सिंह नालंदा यात्रा पर निकले, जगह-जगह हो रहा स्वागत
First Bihar
2 मिनट

PATNA : केंद्रीय मंत्री बनने के बाद सोमवार को पहली बार पटना पहुंचे. आरसीपी सिंह आज पटना से नालंदा के लिए रवाना हो गए हैं. आरसीपी सिंह आज नालंदा जिले की यात्रा पर रहेंगे. पटना से निकलते वक्त उनके आवास पर बड़ी संख्या में पार्टी के नेता और कार्यकर्ता उनका अभिवादन करने के लिए जुटे हुए थे. शंख ध्वनि के बीच आरसीपी सिंह ने अपनी यात्रा की शुरुआत की है. आरसीपी सिंह को बधाई देने वाले नेताओं और कार्यकर्ताओं का आज भी तांता लगा हुआ था.


आरसीपी सिंह आज पटना से लेकर नालंदा तक की अपनी यात्रा के दौरान तकरीबन दो दर्जन जगहों पर रुकेंगे. जहां उनका स्वागत किया जाएगा. पटना से निकलने के साथ से पटना सिटी में पार्टी के कार्यकर्ताओं ने उनका जबरदस्त स्वागत किया है. बाईपास के इलाके में ढोल नगाड़े गाजे-बाजे के साथ आरसीपी सिंह का स्वागत है, जेडीयू की महिला नेतृत्व ने किया.


आरसीपी सिंह ने कार्यकर्ताओं में उत्साह को देखते हुए खुशी जाहिर की है. उन्होंने कहा है कि वह संगठन के दम पर ही पार्टी में है और पार्टी का हर कार्यकर्ता अपने आप को आरसीपी सिंह समझता है. हम सभी नीतीश कुमार के नेतृत्व में काम करते हैं. आज अगर केंद्र में मैं मंत्री बना हूं तो सभी कार्यकर्ताओं को इससे खुशी मिली है. यही वजह है कि जगह-जगह लोग अपना उत्साह दिखा रहे हैं.


आपको बता दें कि आरसीपी सिंह आज नालंदा में रहेंगे और उसके बाद कल यानि बुधवार को वह शेखपुरा जिले के दौरे पर रहेंगे.