ब्रेकिंग
अब गांव में लगेगा होल्डिंग टैक्स: बढ़ेगी ग्राम पंचायतों की आय, सम्राट कैबिनेट का बड़ा फैसला ड्यूटी के साथ पढ़ाई कर 30 सिपाही बने दारोगा, 8 महिला पुलिसकर्मियों ने भी रचा इतिहासबिहार के सरकारी स्कूल होंगे हाईटेक, स्मार्ट क्लास से ICT लैब तक की मिलेगी सुविधा; कैबिनेट ने दी बड़ी मंजूरीबिहार कैबिनेट का बड़ा फैसला: राजगीर, रोहतास और कैमूर में बनेंगे ग्रीनफील्ड एयरपोर्ट, AAI के साथ MoU को मिली मंजूरीबिहार कैबिनेट के बड़े फैसले: STF के रिटायर्ड ASP का कार्यकाल बढ़ा, पूर्व सैनिक कक्षपालों के मानदेय में बढ़ोतरी, महिला सिपाहियों को मिलेंगे 1500 स्कूटरअब गांव में लगेगा होल्डिंग टैक्स: बढ़ेगी ग्राम पंचायतों की आय, सम्राट कैबिनेट का बड़ा फैसला ड्यूटी के साथ पढ़ाई कर 30 सिपाही बने दारोगा, 8 महिला पुलिसकर्मियों ने भी रचा इतिहासबिहार के सरकारी स्कूल होंगे हाईटेक, स्मार्ट क्लास से ICT लैब तक की मिलेगी सुविधा; कैबिनेट ने दी बड़ी मंजूरीबिहार कैबिनेट का बड़ा फैसला: राजगीर, रोहतास और कैमूर में बनेंगे ग्रीनफील्ड एयरपोर्ट, AAI के साथ MoU को मिली मंजूरीबिहार कैबिनेट के बड़े फैसले: STF के रिटायर्ड ASP का कार्यकाल बढ़ा, पूर्व सैनिक कक्षपालों के मानदेय में बढ़ोतरी, महिला सिपाहियों को मिलेंगे 1500 स्कूटर

आरसीपी सिंह ने चिराग पर अबतक का सबसे बड़ा हमला बोला, LJP को एहसान फरामोश बताया

PATNA : बिहार विधानसभा चुनाव के परिणाम भले ही सामने आ गया हो, राज्य में एनडीए सरकार का गठन हो गया हो लेकिन जेडीयू और एलजेपी के बीच रिश्ते में खटास कम होने का नाम नहीं ले रही ह

आरसीपी सिंह ने चिराग पर अबतक का सबसे बड़ा हमला बोला, LJP को एहसान फरामोश बताया
First Bihar
2 मिनट

PATNA : बिहार विधानसभा चुनाव के परिणाम भले ही सामने आ गया हो, राज्य में एनडीए सरकार का गठन हो गया हो लेकिन जेडीयू और एलजेपी के बीच रिश्ते में खटास कम होने का नाम नहीं ले रही है. विधानसभा चुनाव के दौरान एलजेपी ने लगातार नीतीश सरकार पर न केवल सवाल खड़े किए बल्कि जेडीयू के उम्मीदवारों के खिलाफ अपनी पार्टी के कैंडिडेट भी उतारे. संसद का बजट सत्र शुरू होने से पहले एनडीए के घटक दलों की बैठक में चिराग पासवान को शामिल होने के लिए दिया गया लेकिन चिराग इस बैठक में नहीं पहुंचे. इसके बाद यह सवाल उठने लगा कि क्या जेडीयू के विरोध के कारण चिराग को बैठक में नहीं जोड़ा गया. 


चिराग पासवान को लेकर एनडीए में चल रही कसम कस के बीच जेडीयू अध्यक्ष आरसीपी सिंह का बड़ा बयान सामने आया है. आईसीपी सिंह ने चिराग पासवान पर अब तक का सबसे बड़ा हमला बोला है. जेडीयू अध्यक्ष ने कहा है कि एलजेपी और नेतृत्व एहसान को याद नहीं रखता. लोकसभा चुनाव के दौरान जेडीयू ने लगातार एलजीपी उम्मीदवारों के समर्थन में चुनाव प्रचार किया. चुनाव में हर संभव मदद की लेकिन विधानसभा चुनाव में एलजेपी ने एनडीए उम्मीदवारों के खिलाफ अपना कैंडिडेट उतारा.


एक अंग्रेजी दैनिक को दिए गए वीडियो इंटरव्यू में आरसीपी सिंह ने कहा कि एलजीपी में ना केवल जेडीयू उम्मीदवारों के खिलाफ अपने कैंडिडेट दिए बल्कि बीजेपी के खिलाफ भी कई सीटों पर उम्मीदवार उतारे. एनडीए में चिराग के भविष्य को लेकर आरसीपी सिंह में कोई बात नहीं कही उन्होंने कहा कि एनडीए में कैसे रहना है और कौन बाहर रहेगा, इसका फैसला एनडीए के नेता और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी करेंगे.


उन्होंने कहा कि बीजेपी को तय करना होगा कि कौन रहेगा और कौन बैठेगा. आरसीपी सिंह ने इस बात पर अनभिज्ञता जताई कि चिराग पासवान आखिर किस पाले में बैठे हैं.

टैग्स